टीएनपी डेस्क(TNP DESK):क्रिकेट का मैदान हो या सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म, हर तरफ इन दिनों एक ही नाम की चर्चा तेज है.राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से उन्होंने न सिर्फ विरोधी टीमों को चौंकाया है, बल्कि फैंस के बीच भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है.हैदराबाद के खिलाफ बुधवार रात खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी तूफानी पारी खेली कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. उनकी बल्लेबाजी ने SRH के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी और मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली. फैंस ने इस प्रदर्शन को “महा-तांडव” का नाम दे दिया.
खिलाड़ियों की पुरानी पारियों की यादें ताजा
वैभव ने अपनी पारी में जिस अंदाज में गेंदबाजों की धुनाई की, उसने क्रिकेट जगत को भी हैरान कर दिया. उनकी बल्लेबाजी को देखकर कई दिग्गज खिलाड़ियों की पुरानी पारियों की यादें ताजा हो गई.सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार उनकी तुलना बड़े-बड़े दिग्गजों से कर रहे है.मैच खत्म होते ही ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मीम्स की बाढ़ आ गई.फैंस ने मजेदार मीम्स और फनी पोस्ट्स के जरिए वैभव सूर्यवंशी की पारी को और भी वायरल बना दिया.
RCB फैंस फाइनल की कल्पना कर ही कांपे
एक यूजर ने @Ctrlmemes_ के हवाले से लिखा—किसी ने विराट कोहली को बता दिया कि वैभव ने 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए… अब कोहली भाई का रिएक्शन देखने लायक होगा.”वहीं एक अन्य मीम में मजाकिया अंदाज में दिखाया गया कि RCB फैंस फाइनल की कल्पना कर ही कांप उठे है. कई पोस्ट्स में वैभव की बल्लेबाजी को “गेम चेंजर मोमेंट” बताया गया, जिसने पूरे मैच का रुख ही बदल दिया.
रिकॉर्ड तोड़ पारी हो या फिर वायरल मीम्स की दुनिया
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से कंटेंट क्रिएटर्स को अगले कई दिनों का “फ्री कंटेंट” दे दिया है. हर प्लेटफॉर्म पर बस उन्हीं की चर्चा हो रही है.चाहे वह रिकॉर्ड तोड़ पारी हो या फिर वायरल मीम्स की दुनिया.