✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

फिर अनोखे अंदाज में दिखे रोहतास डीएम धर्मेन्द्र कुमार, जानिये जब एक गांव के स्कूल पहुंचे तो क्या हुआ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:24:28 PM

रोहतास(ROHTAS):  रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करने पहुंचे थे.  इस दौरान फिर वे विद्यालयों में शिक्षक की भूमिका में नजर आये. वहीं राजपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में उन्होंने जमीं पर बैठकर बच्चों के साथ मिड डे मील भी खाया. डीएम धर्मेंद्र कुमार जब अपने पूरे दलबल के साथ रोहतास प्रखंड क्षेत्र के रोहतासगढ़ पंचायत पहुंचे तो उन्होंने वहां के स्कूली बच्चों से बातचीत की. इस दौरान डीएम धर्मेंद्र कुमार काफी सहज दिखे और बच्चों से काफी देर तक सहृदय बातचीत की. 

इस दौरान बच्चों ने बताया कि उसके मध्य विद्यालय में 381 बच्चे हैं और मात्र 2 शिक्षक हैं. जिस पर डीएम ने तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इस विद्यालय में शिक्षकों की पदस्थापना की जाए. बता दें कि कैमूर पहाड़ी पर स्थित विद्यालयों में शिक्षकों की काफी कमी है. जो भी शिक्षक वहां पर स्थापित होते हैं, वह समतल इलाके से जाकर ऊपर पठन-पाठन का कार्य कराते हैं. जिस कारण बच्चों को काफी दिक्कत होती है. डीएम के इस संहृदयता पूर्ण व्यवहार से बच्चों में काफी खुशी देखी गयी. बाद में जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वे जब सुदूरवर्ती इलाके के दौरे पर गए तो उन्हें बच्चों ने मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया. जिसका वह समाधान कर रहे हैं. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.