✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रोहतास: अग्निवीर बनने को तत्पर हैं रोहतास की बेटियां,  मैदान में बहा रहीं पसीना

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:03:27 PM

रोहतास(ROHTAS): पूरे देश में 'अग्नीपथ योजना'को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं. लेकिन रोहतास की बेटियां जज्बे और जूनून के साथ अग्निवीर बनने के लिए आगे आ रही हैं. इसके लिए यहां की बेटियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है.  

यह भी पढ़ें:

नौकरी नहीं मिली तो खोला RJD फैन चाय वाला, तेजप्रताप भी पहुंचे चाय पीने

अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत

अग्नीपथ योजना' को लेकर पूरे देश में जगह-जगह बवाल हुआ. ट्रेन जलाई गई थी और करोड़ों-अरबों के सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ. लेकिन ऐसे में रोहतास की कुछ बेटियां आगे आई हैं जो अग्नीपथ योजना के तहत अग्निवीर बनने के लिए अभी से ही मैदान में उतर गई हैं. वे रात दिन मैदान में पसीना बहा रही हैं और कहती है कि वह देश के लिए अग्निवीर बनने को तैयार हैं. डेहरी की इन बेटियों के उत्साह से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए.

 

बेटियों के लिए अग्निपथ योजना वरदान 

चाहे लंबी कूद हो या फिर ऊंची कुलांग लगानी हो, कठिन से कठिन वर्जिस करनी हो, इस भीषण गर्मी में भी सुबह-शाम यह बेटियां खुद को तपा रही हैं. मैदान में जब कुलाचे भरती हैं, तो अच्छे अच्छे लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं. क्योंकि इन बेटियों में उमंग है, जोश है, 'अग्निवीर' बनने की जज्बा है. इतना नहीं एक बेटी होकर देश सेवा के लिए कुछ करने की तमन्ना है. ऐसी कई बेटियां हैं, जो दूसरे प्रोफेशन में है, गृहिणी हैं लेकिन अब अग्निवीर बनने के लिए आगे आ रही हैं. कई बेटियां तो ऐसी है, जो पहले से ही पुलिस सेवा की तैयारी कर रही हैं और  आंशिक सफलता भी पाई है. उन बेटियों के लिए 'अग्नीपथ योजना' वरदान लेकर आया है. एक तरफ जहां अग्नीपथ योजना का विरोध हो रहा है वहीं दूसरी ओर रोहतास की यह बेटियां खुद को अग्निवीर बनने के लिए तपा रही हैं. मैदान में पसीना बहा रही हैं. इनके जोश और जज्बे से सबक लेने की जरूरत है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.