✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रोहतास : यात्रियों से भरा एक बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक छात्रा समेत दो की मौत, एक दर्जन लोग घायल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:43:50 AM

रोहतास(ROHTAS): रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार गांव के पास यात्रियों से भरा एक बस अनियंत्रित होकर चाट में पलटने से एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि करगहर के तरफ से यात्रियों से भरा यादव बस सासाराम जा रहा था तभी अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर चाट में पलट गई. इस हादसे में शिवसागर थाना क्षेत्र के गडुरा गांव के डोली कुमारी एवं करगहर थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी राधेश्याम सिंह की सासाराम सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई है. साथ ही इस हादसे में लगभग 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. मौके पर करगहर एवं शिवसागर थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. वहीं घटना की सूचना के बाद आसपास के गांव के सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं. बताया जाता है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बस में दबे लोगों को बाहर निकाला गया तथा सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के क्रम में 2 लोगों की मौत हुई है. जबकि अन्य घायलों का इलाज सासाराम के सदर अस्पताल में चल रहा है. 

Tags:bihar newsrohtas newsA bus full of passengers overturned uncontrolledbus accident in rohtas

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.