✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार के बदले हालत पर रोहिणी आचर्य की प्रतिक्रिया- नीतीश कुमार की भाजपा ने कोई कमजोर नस दबा रखी है!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 5, 2026, 2:05:17 PM

TNP DESK- बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा है कि भाजपा ने आखिरकार गुलाटी मारने वाले नीतीश कुमार जी को मजबूर कर दिया. नीतीश कुमार जी अपनी बदहाली के लिए खुद जिम्मेवार हैं.  दरअसल, रोहिणी आचार्य की बिहार की राजनीति पर पैनी  नजर रहती है और सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय रहती हैं.  हर मौके पर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं.  अब जब बिहार में राजनीति के एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है, नीतीश कुमार ने खुद ऐलान कर दिया है कि वह राज्यसभा जाएंगे और बिहार में नई सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा , ऐसे में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आनी  शुरू हो गई हैं.  रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स  पर   कहा है कि ----

अपनों" के साथ बारम्बार बेवफाई करने वाले नीतीश कुमार जी .. 
खुद के गर्त में धकेले जाने और अपनी बदहाली के आप खुद जिम्मेदार हैं, 
आपके साथ आज जो हो रहा, आप उसके ही हक़दार हैं ..

आगे कहा है कि आज अवसरवादिता के शिखर पुरुष श्री नीतीश कुमार जी को जैसा निर्णय लेने के लिए भाजपा के द्वारा मजबूर किया गया , ये तो 28 जनवरी, 2024 को ही तय हो गया था , जब नीतीश कुमार जी ने गुलाटी मारने की अपने जगजाहिर कौशल की पुनरावृत्ति करते हुए महागठबंधन / इंडिया अलायन्स का साथ छोड़ा था .. कुर्सी से चिपके रहने की अपनी स्वभावतः मज़बूरी की वजह से ही आज नीतीश कुमार जी उस भाजपा के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं , जो 

अपने सहयोगियों की राजनीतिक कब्र खोदने और उनको दफनाने के लिए ही जानी जाती है ..
 महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे जी का जो हश्र भाजपा ने किया, नीतीश कुमार जी उससे भी नहीं चेते और अपने पुराने समाजवादी साथियों के बार - बार आगाह करने के बावजूद  खुद ही कब्र सरीखी भाजपा की गोद में जा बैठे .. 

अपने ही विनाश के लिए भाजपा के द्वारा जारी तुगलकी फरमान पर अपनी रजामंदी देने वाले नीतीश कुमार जी के बारे में अब दो बातें तो जाहिर एवं साबित होती हैं " नीतीश कुमार जी की सोचने - समझने की शक्ति पूरी तरह से क्षीण हो चुकी है और नीतीश कुमार जी की कोई बहुत कमजोर नस भाजपा ने जरूर दबा रखी है" ..

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadBiharPoliticsNitish KumarRohini AcharyaCm Nitish Kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.