✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बोकारो में सड़क दुर्घटना: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, हादसे में पुलिस जवान की मौत

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:56:44 PM

बोकारो (BOKARO) : बोकारो के बेरमो में सीसीएल की कोलियरी अमलोन चेक पोस्ट के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दूसरा मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया. दोनों मोटरसाइकिल सवार झारखंड पुलिस के जवान बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा कि दोनों रांची से देवघर जा रहे थे.  

घटना के बाद स्थानीय बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार, अनूप सिंह, सचिन कुमार, पंकज चौधरी सहित अन्य पुलिस जवान पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं अंचलाधिकारी संजीत कुमार ने लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाया. मालूम हो कि उक्त स्थान पर हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती हैं. स्थानीय ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष व हिंदू नेता राजन साव, विनय दुबे, बैकुंठ सिंह, रूपलाल महतो ने स्थानीय प्रशासन प्रबंधन से वहां स्पीड ब्रेकर लगाने तथा सड़क चौड़ीकरण की मांग की जिसे प्रबंधन ने मान लिया.

रिपोर्ट-प्रकाश

 

Tags:Road accident in BokaroTruck crushes bike riderpolice personnel diesaccedent newsbokaro newsbokaro breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.