✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आज दिल्ली में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, जगदानंद सिंह के शामिल होने पर अभी  संशय बरकरार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:40:19 AM

पटना(PATNA): दिल्ली में राजद की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज शुरू हो रही है. इस बैठक में राजद सुप्रीमो लालू यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि इस बैठक में राजद के देशभर के 4000 से अधिक पदाधिकारी भी मौजूद होंगे. वहीं इस बैठक में बिहार राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के शामिल होने पर अभी भी संशय बरकरार है.

RJD के तमाम नेता होंगे शामिल 

आज होने वाली बैठक में RJD के तमाम नेता शामिल होंगे, जबकि दूसरे दिन विशाल महासभा तालकटोरा स्टेडियम में होगी. इसमें सभी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष सहित सभी स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे. इनमें से कुछ नेता अपने विचार बारी-बारी से पार्टी अध्यक्ष और तेजस्वी यादव सहित तमाम नेताओं के सामने रखेंगे. साथ ही कुछ घंटे सवाल-जवाब भी होंगे. इस दौरान पार्टी की भविष्य की योजना पर भी बातचीत होगी.

दो दिवसीय इस बैठक में राजद अपनी विस्तार की रणनीति पर भी चर्चा करेगी

बता दें कि बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनने और फिर वहां की सरकार में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय परिषद की पहली बैठक दिल्ली में होने जा रही है. पार्टी ने इस बैठक में देश के तमाम हिस्से में पार्टी के सदस्यों और पदाधिकारियों को बुलाया है. दो दिवसीय इस बैठक में राजद अपनी विस्तार की रणनीति पर भी चर्चा करेगी. मंत्री पद से सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद लगातार अंदरूनी खींचतान चल रही राष्ट्रीय जनता दल के लिए आज से अगले 2 दिन बेहद खास साबित होने वाले हैं. दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया है और आज पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होने जा रही है. लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बैठक से दूरी बना ली है. आरजेडी की बैठक में शामिल होंगे या नहीं यह सवाल लगातार सियासी गलियारे में रहा था, लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक जगदानंद सिंह बैठक में शामिल होने नहीं जा रहे हैं. उन्होंने अपनी खराब तबीयत का हवाला दिया है. माना जा रहा है कि जगदानंद सिंह लालू यादव और तेजस्वी यादव से नाराज चल रहे हैं क्योंकि उनके बेटे सुधाकर सिंह का मंत्री पद से इस्तीफा कराया गया था.

फिलहाल जगदा बाबू को लेकर आरजेडी के अंदर से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक आज रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनका शामिल होना संभव नहीं नजर आ रहा. सोमवार को दूसरे दिन राष्ट्रीय परिषद और खुले अधिवेशन में जगदा बाबू शामिल होते हैं या नहीं यह देखना बेहद दिलचस्प होगा बाबू को मनाने की कोशिश भी संभवत लालू यादव अपने स्तर से कर रहे हैं या पहली दफे होगा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा होगी. लेकिन फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए जगदानंद सिंह इस मौके पर मौजूद नहीं होंगे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.