✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अवध बिहारी चौधरी बने विधानसभा के नए स्पीकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी ने दी बधाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:18:03 PM

पटना(PATNA): बिहार विधानसभा में आज अवध बिहारी चौधरी अध्यक्ष पद निर्विरोध निर्वाचित हो गये. बिहार विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन आज विधानसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया. अवध बिहारी चौधरी ने आज पदभार संभाला. यह दूसरा मौका है जब राजद के कोई विधायक विधानसभा के अध्यक्ष का पद संभालेंगे. अध्यक्ष के रूप में पद संभालने के बाद अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि सदन की गरिमा का ख्याल रखा जायेगा. सभी विधायकों के साथ सम्मान का भाव रखते हुए उनके द्वारा उठाए गए जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और हमेशा सरकार से सम्पर्क में रहकर नियमानुकूल कार्यवाही संचालित किया जायेगा. वहीं विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित तमाम सदस्यों ने अवध बिहारी चौधरी को बधाई दी और आने वाले समय में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सभी सदस्यों के सहयोग की अपेक्षा भी की. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.