✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सिंगापुर के हॉस्पिटल में लालू प्रसाद यादव हुए एडमिट, किडनी ट्रांसप्लांटेशन की चर्चा तेज

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:41:30 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD supremo Lalu Prasad Yadav) इलाज के लिए सिंगापुर गए हुए हैं. लालू यादव का इलाज शुरू हो चुका है. उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कर लिया गया है, डॉक्टर उनके हेल्थ की जांच कर रहे हैं. लालू प्रसाद यादव का सेहत फिलहाल सामान्य है. बेटी रोहिणी आचार्य ने पापा लालू यादव की कई तस्वीरें शेयर की है.

पूरी तैयारी के साथ लालू पहुंचे हैं सिंगापुर

बता दें कि सिंगापुर में लालू यादव की एक बेटी रोहिणी आचार्या रहती है. वे रोहिणी के पास ही रहकर अपना इलाज करा रहे हैं. लालू के साथ उनकी बेटी मिसा भारती भी सिंगापुर में हैं. लालू परिवार का मानना है कि इलाज के सिलसिले में सिंगापुर में लंबे समय तक भी रहना पड़ सकता है. लिहाजा सारी तैयारी के साथ वे सिंगापुर गए हैं. लालू परिवार के करीबियों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव के साथ  कुल छह लोग सिंगापुर गए हैं.

किडनी ट्रांसप्लांटेशन की भी चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार वहां लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांटेशन भी की जा सकती है, इसकी चर्चा काफी है. जिसके लिए उनके बेटे तेजस्वी यादव के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्य भी सिंगापुर जा सकते हैं. हालांकि लालू परिवार के तरफ से ऐसी कोई जानकारी अब तक नहीं दी गई है. फिलहाल लालू यादव अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज शुरू कर दिया गया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.