✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी पर राजद प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, जानिए उन्होंने क्या कहा  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:45:34 PM

पटना(PATNA): विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन होगा, चारों ओर इसी की चर्चा हो रही है. विपक्ष भी ऐसे चेहरे की तलाश में है, जो 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर दे सके. ममता बनर्जी, शरद पवार, नीतीश कुमार सहित कई नेतk इस रेस में हैं. मगर, इसमें अभी नीतीश कुमार आगे चल रहे हैं. इस बारे में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है.

नीतीश कुमार में पीएम बनने के सभी गुण मौजूद

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को एक करने में बिहार के नेता लगे हुए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में पीएम बनने के सभी गुण मौजूद हैं. सभी समाजवादियों में नीतीश कुमार सबसे वरिष्ठ नेता हैं. जगदानंद सिंह ने कहा कि शरद पवार की उम्र सीमा पार हो चुकी है. मुलायम सिंह राजनीति से संन्यास ले चुके हैं और लालू प्रसाद यादव कुछ मामलों में फंसे हैं जिसकी वजह से वह इस पद पर नहीं बनेंगे. लेकिन नीतीश कुमार सभी समाजवादियों में वरिष्ठ हैं इसलिए वह पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में बिहार की तरफ से पर्फेक्ट बैठ रहे हैं. गैर-बीजेपी राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा रही है. प्रथम चरण की बैठक का दौर समाप्त हो चुका है. बहुत जल्द सभी नेता एक प्लेटफार्म पर दिखेंगे.

अमित शाह के दौरे पर उठाए सवाल

इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार के सीमांचल दौरे को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि दंगाई कराने के मकसद से अगर कोई आता है तो हमसब तैयार हैं. सभी नजर रखे हुए हैं. सीमा सम्बधी मामलों को अगर देखने आ रहे है तो अच्छी बात है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.