पटना(PATNA): बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनी है और इस सरकार में 20 लाख रोजगार देने का वादा किया गया है. इसको लेकर आज राबड़ी आवास के सामने एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें लिखा गया है कि मुस्कुराएं आप रोज़गार वाली सरकार में हैं. पोस्टर में लिखा गया है कि कैबिनेट में हो गया पास जिसका आपको था इंतजार. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार के युवाओं से वादा किया था कि वे उन्हें 20 लाख रोजगार देंगे. जो वादा किया था उसे पूरा किया जा रहा है. सभी विभागों में जो रिक्तियां हैं उसको सामने लाया जा रहा है. बिहार कैबिनेट की बैठक में भी कई विभाग में जो रिक्तियां हैं उसे भरने पर चर्चा हुई है.पोस्टर में ये भी लिखा है कि जो वादा तेजस्वी ने किया है उसको पूरा करने का काम भी किया जा रहा है.
RJD ने लगाया नया पोस्टर: ‘मुस्कुराएं आप रोज़गार वाली सरकार में हैं’
Published at:29 Sep 2022 06:32 PM (IST)
Tags:News