✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

RJD विधायक अनिल सहनी की सदस्यता रद्द, एलटीसी घोटाले में दोषी करार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:41:45 AM

पटना(PATNA): बिहार विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी राजद को एक बार फिर से झटका लगा है. अनंत सिंह के बाद उसके एक और विधायक की सदस्यता को समाप्त कर दिया गया है. इस संबंध में बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है.  मुजफ्फरपुर की कुढ़नी विधानसभा सीट से विधायक व पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल कुमार सहनी के खिलाफ की गई है. उनको अवकाश एवं यात्रा भत्ता यानी एलटीसी घोटाले में दोषी करार दिया गया था.  इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है. 

अब कुढ़नी में भी उप चुनाव

बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली की साउथ एवेन्यू कोर्ट की ओर से दोषी करार दिए जाने के बाद जनप्रतिनिधित्व कानून की विभिन्न धाराओं के तहत यह कार्रवाई की गई है. मोकामा के बाद एक और सीट राजद को गंवानी पड़ी है. अनंत सिंह के सदस्यता जाने के बाद तीन नवंबर को गोपालगंज विधानसभा सीट के साथ ही मोकामा में वोट डाले जाएंगे. वहीं  अनिल सहनी की सदस्यता समाप्त होने के बाद अब कुढ़नी विधानसभा सीट भी खाली हो गई है तो अब कुढ़नी में भी उप चुनाव कराना होगा. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.