✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार में बीजेपी और महागठबंधन के बीच जमकर हो रही बयानबाजी , जानिए किसने क्या कहा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:22:43 AM

पटना(PATNA): बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद लगातार जेडीयू और आरजेडी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर सवाल दाग रही हैं. बता दें कि आज इसी दौरान जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यसभा सांसद मनोज झा और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि 7 साल में इनका जो तानाशाह रवैया सामने आया है, उसको जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है और जल्दी हम लोग इनको केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे. हम लोग की जहां गठबंधन की बात है तो गठबंधन लंबा चलेगा.

“बड़े-बड़े चाणक्य हो गए फेल”

मनोज झा ने सीबीआई छापेमारी में तेजस्वी यादव के नाम घसीटे जाने पर कहा कि गुडगांव के जिस मॉल में सीबीआई के द्वारा छापा मारा गया, उसी व्हाइटलिन के मालिक ने स्पष्ट कर दिया कि इस मॉल से तेजस्वी यादव का कोई मतलब नहीं है. बिहार की धरती है यहां पर बड़े-बड़े चाणक्य फेल कर गए हैं.

वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी नेता सुशील मोदी को कहा कि “आप नीतीश कुमार के घनिष्ठ मित्र रहे हैं. बिहार के विकास में सहकर्मी की अच्छी भूमिका निभाये हैं. भाजपा की बिहार और देश में विकास विरोधी नीतियों और नीतीश कुमार से आपकी नजदीकी के कारण ही आप हाशिए पर लाए गए. अब नए रोल में यदि आप पुनर्स्थापित होते हैं तो हमारी शुभकामनाएं आपको. ”

बीजेपी ने भी आरजेडी और जेडीयू पर जमकर बोला हमला

बता दें कि बीजेपी और महागठबंधन के नेताओं के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री बनने के उद्देश्य के लिए नीतीश कुमार ने एनडीए से गठबंधन तोड़ा है. मगर, वे कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे.  

इससे पहले सुशील मोदी ने बिहार के मंत्री सुरेन्द्र यादव (राजद) पर आपराधिक मामले का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि गया के आतंक है मंत्री सुरेन्द्र यादव. सुरेन्द्र यादव पर पॉक्सो एक्ट के धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज है और अभी वे बेल पर हैं. रांची में प्रेम प्रकाश जिसके घर से दो एके-47 मिला है, से भी सुरेन्द्र यादव का संबंध जगजाहिर है. प्रेम प्रकाश पूर्व में पटना के सिंचाई विभाग एसबीआई में क्लर्क रहा है. चारा घोटाला के समय प्रेम प्रकाश के सहयोग से घोटाला का पैसा बैंक में रखा गया था. अतुल अपहरण कांड में सुरेन्द्र यादव को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.