रांची(RANCHI): राजधानी रांची के सबसे बड़े हॉस्पिटल व मेडिकल कॉलेज से बड़ी खबर आ रही है. भारी बारिश की वजह से रिम्स हॉस्टल की बाउंड्री गिर गई. इसके अलावा एक बड़ा पेड़ भी गिर गया. हालांकि इस हादसे में किसी व्यक्ति की हताहत होने की खबर नहीं है. लेकिन पेड़ गिरने से 5 बाइक और एक कार क्षतिग्रस्त हो गया.
इसकी जानकारी रिम्स के सीनियर आधिकारियों दे दी गई है. आपको बता दें कि स्टूडेंट्स लंबे समय से हॉस्टल की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे. लंबे समय से मांग के बावजूद इस ओर रिम्स के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया. जिसका खामियाजा हॉस्टल के स्टूडेंट्स को भुगतना पड़ रहा है.
