✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

प्रोजेक्ट भवन में हर घर नल जल योजना की समीक्षा बैठक, केंद्रीय मंत्री, सीएम हेमंत समेत कई अधिकारी रहें मौजूद

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:34:06 PM

रांची(RANCHI): केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज यानी 19 जनवरी को झारखंड पहुंचे. झारखंड पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री और टीम ने राज्य सरकार के साथ बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत विभाग के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहें. बता दें कि केंद्रीय टीम  हर घर नल जल योजना का जायजा लेने झारखंड दौरे पर पहुंची है. बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव विनी महाजन, स्वच्छ भारत मिशन के ज्वाइंट डायरेक्टर, जल जीवन मिशन के निदेशक जैसे लोग मौजूद थे. बता दें कि यह बैठक राजधानी स्थित प्रोजेक्ट भवन में चल रही है.

एयरपोर्ट में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया स्वागत

बता दें कि झारखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने राज्य सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर रांची एयरपोर्ट पहुंचे थे. वहीं, केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए भाजपा के हजारों कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हर घर नल जल योजना प्रत्येक लोगों तक पहुंचे इसके लिए केंद्र सरकार संकल्पित है.

अधिकारियों से बात के बाद पता चलेगी दिक्कत : मंत्री

बता दें कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कोरोना काल के दौरान इस योजना में थोड़ी बाधित हुई. लेकिन राज्य सरकार और उनके अधिकारियों के साथ वो और केंद्रीय टीम बैठक करेंगे और इसका निपटारा निकाल लेंगे. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सभी घरों में हर घर नल जल योजना के तहत पानी पहुंचाया जायेगा.                      

Tags:jharkhand newsranchi newscm hemant soren meetingunion minister gajendra singh sekhhawat meetingHar Ghar Nal Jal YojanaProject Bhawan ranchiरांची न्यूजझारखंड न्यूजसीएम हेमंत सोरेन मीटिंगकेंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावतसीएम हेमंत सोरेन

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.