✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रिटायर्ड पुलिस पदाधिकारी से दिनदहाड़े 60 हजार की छिनतई, बैंक से पैसे निकालकर लौटते समय बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:14:46 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : रामगढ़ शहर के बिजुलिया ओवरब्रिज के पास गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने रामगढ़ थाने से रिटायर महिला पुलिस अधिकारी विद्यापति बनर्जी से 60 हजार रुपए की छिनतई कर दी. जानकारी के अनुसार, पतरातू बस्ती निवासी पूर्व महिला पुलिस अधिकारी अपने पति के साथ स्कूटी से बैंक आई थीं. दंपति ने बैंक से लगभग एक लाख 60 हजार रुपए निकाले थे. 60 हजार रुपए बैग में रखे और एक लाख रुपए स्कूटी की डिक्की में रखकर वापस घर लौट रहे थे. इसी बीच बिजुलिया ओवरब्रिज के पास बाइक सवार अपराधियों ने विद्यापति बनर्जी के हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गए. इसके बाद विद्यापति बनर्जी पति के साथ रामगढ़ थाना पहुंची. उन्होंने बैग में रखे 60 हजार रुपए नगद, दो लाख रुपए के फिक्स डिपॉजिट के पेपर,चेकबुक, एटीएम कार्ड व मोबाइल फोन छीन लिए जाने की शिकायत दर्ज कराई है. थाने में मामला दर्ज करने और अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

 

Tags:ramgarh crime newsmiscreants committed the crimeranchi crime newscrime newshindi newsjharkhand newsjharkhand crime newscrime news in hindibihar crime newsbreaking newsranchi crimekanke crime newslatest crime newstop newsbihar ki crime newsranchi newsnews of crime in biharjharkhand crimeanil tiger murder newsrecent crime newslatest crime news in biharnewslatest newsramgarh newsnews in hindicrime news ramgarhcrime news ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.