पटना(PATNA): पटना स्थित वीरचंद पटेल पथ पर विधायकों का आवास बनकर तैयार है. आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायकों के लिए नवनिर्मित आवासों की चाबी विधायकों को सौंपी. इस मौके पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी मौजूद रहे. इस मौके पर तमाम विधायकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले काफी परेशानी होती थी और अब सरकारी आवास मिलने के बाद जनता को भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. हमसे मुलाकात करने में और रात गुजारने में. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विधायकों को आवास मिलना काफी जरूरी था. उन्हें काफी मुश्किलें हो रही थी और जो लोग पहले से मकानों में रह रहे थे उन्हें खाली करना काफी मुश्किल हो रहा था अब सरकारी आवास मिलने के बाद उन्हें काफी सुविधा होगी.
पटना में विधायकों का आवास बनकर तैयार, सीएम नीतीश ने सौंपी चाबी
Published at:26 Oct 2022 01:29 PM (IST)