✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

धर्म-कर्म:शनिदेव की कृपा पाने का आसान तरीका, आज ही आजमाएं ये उपाय

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 9, 2026, 8:24:14 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सनातन धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते है. इसलिए जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती, ढैया या शनि दोष का प्रभाव होता है, उन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.ऐसे में शनिवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.शनिवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनकर शनिदेव का ध्यान करें.इसके बाद पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं.मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता

इस दिन काले तिल, उड़द दाल, लोहे की वस्तु या सरसों के तेल का दान करना भी बेहद शुभ माना गया है. गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करने से शनि दोष कम होता है और घर में बरकत बनी रहती है.शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी की आराधना करने से शनिदेव शांत रहते है.इसलिए इस दिन हनुमान चालीसा और शनि मंत्र का जाप करना लाभकारी माना जाता है। “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

पशु-पक्षियों को भोजन कराना

इसके अलावा शनिवार को पशु-पक्षियों को भोजन कराना और कौवों को रोटी खिलाना भी शुभ माना जाता है.माना जाता है कि इन उपायों को श्रद्धा और सच्चे मन से करने पर शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति के जीवन में धन, सुख और सफलता का आगमन होता है.

Tags:ShaniDevShaniDevUpaySaturdayRemediesशनिदेवशनिवार_उपायShaniwarAstrologyHinduReligionJyotishShaniDoshHanumanJiSpiritualityReligiousTipsShaniSadeSatiPositiveEnergyIndianCultureBhaktiशनिवारधर्मAstroTipsDevotionalसनातन_धर्मTrendingNewsViralPostShaniMantraGoodLuckWealthSuccessFaithSpiritualNews

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.