✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Reliance Jio ने Chinese Technology को छोड़ा पीछे, कारण जान हर भारतीय को होगा गर्व

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:51:59 PM

टीएनपी टेक (TNP TACK) : चीनी कंपनियों को पीछे धकेल कर Reliance Jio दुनिया भर में data consumption के मामले में नंबर वन कंपनी बन गई है. कंपनी के जून में जारी किए अपने तिमाही नतीजों में इस बात का खुलासा किया है. Jio नेटवर्क पर डाटा खपत तिमाही में 44 एक्साबाइट यानी 4400 करोड़ जीबी से आगे निकल गई है. यह पिछले साल के मुकाबले करीब 33 फीसदी का उछाल है. देश में पहली बार किसी टेलीकॉम नेटवर्क पर ग्राहक औसतन प्रति दिन 1 जीबी से कुछ अधिक का इस्तेमाल कर रहे हैं. 

13 करोड़ ग्राहक बड़ी तादाद में डाटा का कर रहे उपयोग

Jio 5जी नेटवर्क से जुड़े करीब 13 करोड़ ग्राहक बड़ी तादाद में डाटा का उपयोग करते हैं. अभी Jio के 5जी नेटवर्क पर बिना शुल्क अनलिमिटेड डाटा उपल्ब्ध है. 5जी ग्राहकों की यह संख्या कितनी बड़ी है, इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि अगर चीन को छोड़ दें तो यह नंबर दुनिया में सबसे बड़ा है.  बताते चलें कि Jio के करीब 49 करोड़ ग्राहक हैं, जिनमें से 4 करोड़ के आस-पास पिछले साल भर में Jio नेटवर्क से जुड़े हैं.  

सतत विकास को बढ़ावा देंगे- आकाश एम अंबानी

इस मामले में रिलायंस Jio इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने कहा, "गुणवत्तापूर्ण उच्च कवरेज़ वाला, किफायती इंटरनेट डिजिटल इंडिया की रीढ़ है और Jio को इसमें योगदान देने पर गर्व है. हमारे नए प्रीपेड प्लान्स, 5G और AI के क्षेत्र में इनोवेशन और सतत विकास को बढ़ावा देंगे. ‘कस्टमर फर्स्ट’ दृष्टिकोण के साथ, अपने बेहतर नेटवर्क और नए सेवा प्रस्तावों के दम पर Jio अपनी मार्केट लीडरशिप को और मजबूत करेगा.“

फिक्स्ड वायरलेस के मामले में Jio ने गाड़ा झंडा

फिक्स्ड वायरलेस के मामले में भी Jio ने झंडे गाड़ दिये हैं. 10 लाख से अधिक घरों व परिसरों को एयरफाइबर से सबसे तेजी से जोड़ने वाली Jio पहली कंपनी बन गई है. डाटा खपत के साथ Jio के ग्राहक मोबाइल पर बातें भी खूब कर रहे हैं. कंपनी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग तिमाही में 1.42 ट्रिलियन मिनट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई जो 6 फीसदी अधिक है.

 

Tags:reliance jioreliance jio newsreliance industriesreliance jio new tariff planreliancereliance jio simreliance jio new jio phone unboxingjio new planreliance jio phonenew jio phonereliance industries share pricereliance jio 4greliance share newsreliance jio iporeliance jio agmreliance jio store near me#reliancereliance jiomartjio new recharge planreliance jio voltereliance jio 4g internetreliance jio laptopreliance jio launchtechnologyreliance jio 5gjio phone chinese language fixreliance jio googlebreakhthrough technologyjio phone chinese language problemchinese companyjio phone chinese language solutionreliance jio made in india 5g internetreliance injio phone f10q chinese language problemreliance jio 5g launch datejio phone chinese language removereliance jio news todayreliance jio new record

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.