✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

12 वीं पास के लिए BSF में निकली भर्ती, 6  सितंबर तक करें अप्लाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:04:15 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): BSF(बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स) में इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए  अच्छी खबर है.  बीएसएफ ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) और एएसआई (स्टेनोग्राफर) के पदों पर भर्ती निकाली गयी है.  इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्‍छुक और योग्‍य कैंडिडेट ऑफिसियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख  6 सितंबर तक है. आवेदन ऑनलाइन मोड़ में ही किया जा सकता है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 323 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. 

पदों का विवरण

कुल पद- 323
हेड कांस्टेबल- 312 पद
एएसआई- 11 पद

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता (age limit &education qualification)

इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए  उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है. वहीं अगर आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की उम्र 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए.  आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. 

आवेदन शुल्क(application process)

GN कैटेगरी, OBC और EWS  कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में देनी होगी। वहीं ST, SC  और एक्स सर्विस मैन कैंडिडेट  को कोई फीस नहीं देनी होगी. 

चयन प्रक्रिया(selection process)

एसआई और हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर चयनित होने के लिए कैंडिडेट को दो चरणों से होकर गुजरना  होगा. पहले चरण में लिखित परीक्षा(written exam) होगी. दूसरे चरण में फिजिकल मेजरमेंट, शॉर्टहैंड टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, मेडिकल टेस्ट शामिल है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.