✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

DRDO में टेक्निकल कैडर के पदों पर निकली भर्ती, 3 सितंबर से कर सकते हैं अप्लाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:39:09 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): हमारे देश में सरकारी नौकरी की तैयारी कौन नहीं करता. हर किसी का सपना होता है कि जीवन में एक सरकारी पद तो पा ही लें. अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं. देश के रक्षा उत्पादों को तैयार करने का जिम्मा डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के हाथ में है. यही वजह है कि जब भी देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों की बात होती है, तो डीआरडीओ का नाम सबसे ऊपर आता है. अगर आप भी इस संस्थान में काम करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, डीआरडीओ ने डिफेंस रिसर्च टेक्निकल कैडर (डीआरटीसी) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

1901 पदों पर निकली भर्ती 

डीआरडीओ ने कुल मिलाकर 1901 पदों पर भर्ती निकाला है. DRDO CEPTAM-10 खाली पदों को भरेगी, जिसमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (बी) (एसटीए-बी) और टेक्निशियन-ए (टेक-ए) के पद भी शामिल हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की शुरुआत 3 सितंबर को होगी, जो 23 सितंबर तक चलने वाली है. उम्मीदवार डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. रिक्रूटमेंट प्रोसेस, एलिजिबिलिटी और सेलेक्शन टेस्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. 

शैक्षणिक योग्यता 

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी: एसटीए-बी पद पर अप्लाई करने के लिए एलिजिबिल होने के लिए उम्मीदवार के पास साइंस में बैचलर डिग्री होनी चाहिए या फिर इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और संबंध विषयों में डिप्लोमा होना चाहिए.

टेक्निशियन ए: उम्मीदवार 10वीं पास या फिर इसके बराबर की शिक्षा रखने वाला होना चाहिए. इसके अलावा, उसके पास एक मान्यता प्राप्त इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) से मिला सर्टिफिकेट होना चाहिए.

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. 

चयन प्रक्रिया

यदि उम्मीदवारों को इन पदों पर चयनित होना है तो तो उन्हें दो चरणों से होकर गुजरना होगा. पहले चरण में सीबीटी यानी कंप्यूर बेस्ड टेस्ट लिया जाएगा वहीं दूसरे चरण में उम्मीदवार ट्रेड टेस्ट देंगे. 

पे स्केल

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19, 900 रुपये से लेकर 63, 200 रुपये दिए जायेंगे. 

आवेदन शुल्क 

आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में देने होंगे. वहीं एससी, एसटी उम्मीदवारों को कोई एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.