✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, 1154 पदों पर आवेदन शुरू, जल्दी करें अप्लाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:50:07 PM

TNP DESK: ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) ने अप्रेंटिस के 1154 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 फरवरी है. उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता 

ईस्ट सेंट्रल रेलवे में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा में कम से कम 50% नंबरों के साथ पास होना चाहिए. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की डिग्री होनी चाहिए. 

आयु सीमा 

आवेदक की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क 

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी  वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग  वर्ग के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. 

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवार का चयन मेरिट बेसिस के आधार पर होगा. 

ऐसे करें आवेदन :

सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाएं. 

अब होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.

इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें

फिर मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

फॉर्म सब्मिट करें इसका प्रिंट आउट लेकर रखें

Tags:Railway jobEast Central RailwayRailway Apprentice Recruitment 2025:East Central Railway Apprentice BhartiEast Central Railway bharti 2025Government jobJob vacancyJob opportunityसरकारी नौकरी

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.