✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

देश विदेश की पांच प्रमुख, जाने क्या है देश का हाल

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 6, 2026, 8:12:53 AM
  1. बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण की तैयारी

भारत सरकार ने बंगाल की खाड़ी में NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है. माना जा रहा है कि भारत अपनी लंबी दूरी की अग्नि-4 मिसाइल का परीक्षण करने वाला है. यह परीक्षण 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ के मौके पर किया जा सकता है.

  1. बंगाल चुनाव के बाद हिंसा: न्यू टाउन में बवाल, तीन की मौत

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद हिंसा का दौर जारी है. मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में भाजपा के दो और टीएमसी के एक कार्यकर्ता की जान चली गई. तनाव का मुख्य केंद्र न्यू टाउन इलाका रहा, जहाँ भाजपा के विजय जुलूस के दौरान विवाद भड़क गया.

कथित तौर पर टीएमसी समर्थकों के हमले में भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित समर्थकों ने सड़क जाम कर टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को केंद्रीय बलों की तैनाती करनी पड़ी. राज्य के कई हिस्सों में अब भी भारी तनाव बना हुआ है.

          3. बिहार में मौसम का मिजाज: 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने मुजफ्फरपुर समेत बिहार के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटों में इन इलाकों में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. उत्तर बिहार और तराई वाले क्षेत्रों में वज्रपात (बिजली गिरने) को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इस बदलाव से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

          4. किडनी कांड: आरोपी अफजाल का झूठ बेनकाब, होटल से मिले सबूत

25 हजार के इनामी आरोपी अफजाल का झूठ पुलिस ने पकड़ लिया है. कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए शहर न आने का दावा करने वाला अफजाल, किडनी खरीदने वाली पारुल के साथ सत्यम होटल में रुका था. पुलिस ने होटल का रजिस्टर कब्जे में ले लिया है. प्रशिक्षु IPS सुमेध मिलिंद जाधव के नेतृत्व में चल रही इस जांच में आहूजा हॉस्पिटल से जुड़े किडनी तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है.

          5. पंजाब में हाई अलर्ट: जालंधर और अमृतसर में BSF मुख्यालय के बाहर धमाके

पंजाब में मंगलवार रात तीन घंटे के भीतर जालंधर और अमृतसर में BSF मुख्यालयों के बाहर धमाके हुए. जालंधर में स्कूटी में हुए विस्फोट से दीवारें हिल गईं और एक व्यक्ति घायल हुआ है. वहीं, अमृतसर में बाइक सवार नकाबपोशों ने विस्फोटक फेंका. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हुए इन धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियां और STF जांच में जुट गई हैं.

Tags:TOP 5 NEWSWEST BENGAL VIOLENCEPUNJAB BOMB BLASTWEATHERBIHAR WEATHERNotice to AirmenBSFINDIA PAKISTAN BORDERBJP DEFEAT TMCBJP VICTORY IN BENGALKIDNEY SCAM

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.