✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इस्तीफा देने के बाद पटना पहुंचे आरसीपी सिंह, कहा- अपने परिश्रम और ताकत से अपनी पहचान बनायी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:41:54 PM

पटना(PATNA): केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आरसीपी सिंह आज दिल्ली से पटना पहुंचे. आरसीपी सिंह के पटना आने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ता पहले से ही पटना एयरपोर्ट पर मौजूद थे. कार्यकर्ताओं ने आरसीपी सिंह का जोरदार स्वागत किया. वहीं कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख आरसीपी सिंह ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया. आरसीपी सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी और पटना में मीडिया से बातचीत की. आरसीपी सिंह ने कहा कि मुझसे कौन धोखा करेगा. मैंने खुद अपने परिश्रम और ताकत से अपनी पहचान बनायी है. हम सीधा आदमी हैं और हमेशा सीधा चलते हैं. अभी गांव जा रहे हैं. फिलहाल अभी गांव में ही रहेंगे और कार्यकर्ता जहां-जहां बुलाएंगे वहां मौजूद रहूंगा. आरसीपी सिंह ने कहा कि पटना जन्मभूमि और हमलोगों की मातृभूमि है. हमारे जितने कार्यकर्ता साथी एयरपोर्ट पर आए हैं उनके प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं.

जेडीयू को मजबूत बनाने में आरसीपी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका

आरसीपी सिंह ने कहा कि किसी से कोई नाराजगी नहीं है. जेडीयू को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. सभी साथियों ने भी पार्टी के लिए मजबूती से काम किया है. आरसीपी सिंह ने कहा कि जहां तक मेरी भूमिका की बात है तो 2010 में राज्यसभा का सदस्य बना. उसी समय मुझे पार्टी का महासचिव भी बनाया गया. आगे चलकर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना. बीच में पार्टी का महासचिव संगठन भी रहा.  पिछले एक साल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कृपा से देश में केंन्द्रीय मंत्री भी रहा. उन्होंने कहा मैंने संगठन और सरकार में अपने दायित्व का निर्वहन किया है. 

अपने साथियों के बेहतर भविष्य के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाऊंगा: आरसीपी सिंह

आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में 8500 पंचायत और 3500 नगर के वार्ड है. सब जगह जितने साथी और कार्यकर्ता हैं उनके साथ हमारा आत्मीय लगाव रहा है. आज की तारीख में ना मैं सांसद हूं और ना ही मंत्री लेकिन मेरा भी दायित्व है. हमारे जितने भी साथी हैं उनका बिहार में अच्छा भविष्य बने इसे लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाऊंगा. बीजेपी में शामिल होने के अफवाह पर आरसीपी ने कहा कि मीडिया के लोग सामान्य कट्सी को किस तरह से रख दिए यह सभी ने देखा. 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.