☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आरसीपी सिंह ने फिर नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा- “मुख्यमंत्री अपने अजेन्डे से भटक गए हैं”

आरसीपी सिंह ने फिर नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा- “मुख्यमंत्री अपने अजेन्डे से भटक गए हैं”

शिवहर(SHIVHAR): अपनी यात्रा के क्रम में आज शिवहर पहुंचे आरसीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने शहर के जीरो माइल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रामचंद्र की सेना न्याय के लिए निकल पड़ी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लडने की अटकलों को लेकर तंज करते हुए कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री को बिहार से बाहर भेजने की तैयारी में हैं क्या?

“मुख्यमंत्री अपने अजेन्डे से भटक गए हैं”

आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कभी उत्तरप्रदेश गए हैं? फूलपुर ही नहीं उत्तर प्रदेश में 36 कुर्मी बहुल क्षेत्र है. बड़े आए नितीश बाबू पटेल के नेता बनने. उनको कुछ मालूम रहता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने एजेंडे से भटक गए हैं. कभी वो राष्ट्रपति बनने की सोचते हैं तो कभी उपराष्ट्रपति तो अब प्रधानमंत्री बनने की सोच रहे हैं. उन्हे जनता की मूलभूत समस्याओं से कोई मतलब नहीं रह गया है.

Published at:21 Sep 2022 04:20 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.