✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रथ यात्रा: घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट चार्ट, इन रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, जान लें वैकल्पिक मार्ग

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:42:17 AM

रांची (RANCHI) : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर राजधानी रांची में ट्रैफिक रूट का बदलाव किया गया है. ऐसे में जरूरी है कि घर से निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक रूट जरूर चेक कर लें, नहीं तो जाम में फंस सकते है. हर साल की तरह इस बार भी आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया से शुरू होने वाले इस आयोजन में दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आएंगे. भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए रांची शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. यह बदलाव 7 जुलाई तक जारी रहेगा.

बदली व्यवस्था के तहत सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम और पुराना विधानसभा रोड पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक सभी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. इसके अलावा शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा मैदान तिराहा से जगन्नाथपुर बाजार तक वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है. ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने जगन्नाथपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे स्वयं अपनी टीम के साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर पैनी नजर रखेंगे.

इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

26 जून से 07 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक धुर्वा गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम रोड और पुराना विधानसभा रोड पर सभी बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

26 और 27 जून को धुर्वा गोलचक्कर से पुराना विधानसभा और प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार चौक तक सभी सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.

तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

प्रभात तारा तीनमुखानी से जगन्नाथपुर बाजार तक किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इन वैकल्पिक मार्ग से चलेंगे वाहन

एचईसी और विधानसभा की ओर से आने वाले वाहन - शहीद मैदान, शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान, जेएससीए स्टेडियम से दाहिने मुड़कर तिरिल मोड़ होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे.

रिंग रोड से शहर की ओर आने वाले वाहन - तिरिल, जेएससीए स्टेडियम, प्रभात तारा, शालीमार बाजार होते हुए शहर की ओर जाएंगे.

धुर्वा गोलचक्कर से शहर की ओर आने वाले वाहन - प्रोजेक्ट भवन, चांदनी चौक हटिया, सिंह मोड़ और बिरसा चौक होते हुए शहर की ओर जाएंगे.

धुर्वा से रिंग रोड जाने वाले वाहन- प्रभात तारा मैदान उत्तरी द्वार, तिरिल मोड़, नया सराय से रिंग रोड

विशेष पार्किंग व्यवस्था

आने का मार्ग- पार्किंग स्थल

तुपुदाना, हटिया, खूंटी, धुर्वा गोलचक्कर- धुर्वा गोलचक्कर के पश्चिमी भाग में स्थित खाली मैदान.

बाललौंग, न्यू हाईकोर्ट, धुर्वा बस स्टैंड से आने वाले वाहन- प्रभात तारा मैदान.

नया सराय, न्यू विधानसभा रोड- तिरिल मोड़ हेलीपैड मैदान.

अरगोड़ा और बिरसा चौक से आने वाले वाहन- शहीद मैदान और पुराना विधानसभा मैदान.

धुर्वा सेक्टर- एक और दो- मौसीबाड़ी गोलचक्कर के बगल में स्थित खाली मैदान

Tags:ranchi traffictraffic diverted in ranchiranchi traffic diversionranchi traffic newstraffic news ranchiranchi traffic ruleranchi traffic policeranchi traffic divertranchi traffic echallanranchitraffic in ranchi citytraffic torment in ranchitraffic police in ranchi cityranchi newsranchi traffic divert for hemant soren oathtraffick jaam due to flyover construction in ranchitraffic dsp ranchiranchi traffic routetraffic of main road ranchiRath Yatra:traffic route chartCheck the traffic route chart before leaving homevehiclesknow the alternative routes

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.