✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रानी मुखर्जी की सास का निधन, लोगों ने कहा- वो बॉलीवुड की पिलर थी

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:53:21 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बॉलीवुड से बुरी खबर सामने आई है, जहां यश चोपड़ा की बीवी पामेला चोपड़ा ने आज 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इस बात के सामने आते ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है. हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. YRF के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी गई थी.जिसमे लिखा था कि ‘भारी मन से चोपड़ा परिवार सूचित करना चाहते हैं कि 74 वर्षीय पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार मुंबई में सुबह 11:00 बजे हुआ. हम आपकी प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं, और परिवार दुख की इस गहरे क्षण में प्राइवेसी का अनुरोध करना चाहता है.

जानिए कैसी थी पामेला चोपड़ा

पामेला के स्वभाव के बारे में बात करें तो हर कोई का यही कहना है कि वो फिल्मी सितारों को जोड़कर रखती थीं. एक वक्त काजोल ने बताया था कि पामेला फिल्म इंडस्ट्री की वो पिलर थीं, जो इंडस्ट्री में हमेशा सबको एक दूसरे के साथ जोड़कर रखती है. वो भले ही इस दुनिया में नहीं है मगर उनका फिल्मों में योगदान लोगों को हमेशा याद रहेगा.

रानी मुखर्जी और पामेला की बान्डिंग

रानी मुखर्जी अपनी सास से बहुत प्यार करती थी. दोनों को कई बार एक दूसरे की तारीफ करते सुना गया है. इन दोनों के प्यार भरे रिश्ते का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपनी सास का 70वां जन्मदिन काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया था. जिसे देख लोगों ने इनकी बान्डिंग की तारीफ की थी. सास भी बहु रानी की तारीफ करने से पीछे नहीं हटती थी. वो अक्सर रानी को डाउन टू अर्थ कहती थी.

Tags:Rani Mukherjeemother-in-law passed awayBollywoodpillarTRENDINGPAMILACHOPRATHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.