✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रांची की बेटी का कमाल: बड़े परदे से लेकर Netflix तक मचाई धूम, हर तरफ हो रही चर्चा

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 26, 2026, 12:36:58 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड के रांची से निकली अभिनेत्री मोनिता सिन्हा Netflix पर काफी धूम मचा रही हैं. आपको बता दे की मोनिता सिन्हा की हिंदी फिल्म नुक्कड़ नाटक नेटफलिक्स पर रेलेज हो चुका है और फंस उन्हे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. तन्मय शेखर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 24 अप्रैल को ही रीलिज हो गई थी. मोनिका इस फिल्म में एक अहम भूमिका में दिखाई दी हैं.

यह फिल्म एक प्रेरक कहानी पेश करती है, जो समाज के उन पहलुओं को सामने लाती है जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है.कहानी दो ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जिन्हें कॉलेज से निकाल दिया जाता है. इसके बाद वे समाज से कटे हुए और शिक्षा से वंचित बच्चों को जोड़ने का प्रयास करते हैं. फिल्म शिक्षा के अधिकार, सामाजिक असमानता जैसे विषयों को गहराई से छूती है और यह दिखाती है कि छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं.

फिल्म में मोलश्री, शिवांग राजपाल और दानिश हुसैन जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. सभी कलाकारों का अभिनय कहानी को प्रभावशाली बनाता है, लेकिन मोनिता सिन्हा ने अपने थिएटर अनुभव के दम पर किरदार को बेहद सजीव तरीके से प्रस्तुत किया है.

मोनिता सिन्हा का सफर थिएटर से सिनेमा तक का रहा है. वह एक समर्पित थिएटर शोधकर्ता हैं और वर्तमान में रंगमंच के सामाजिक प्रभाव पर अध्ययन कर रही हैं. उनका मानना है कि कला सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने का एक प्रभावी माध्यम है.वे दूरदर्शन और आकाशवाणी जैसे प्लेटफॉर्म्स से भी जुड़ी रही हैं, जहां से उन्होंने अपने अभिनय कौशल को और निखारा.

 

Tags:netflixmonita sinharanchi newsranchi actressnukkad natakbollywood

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.