✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रांची: मुख्यमंत्री आवास में चल रही विधायक दल की बैठक हुई खत्म, कल ईडी सीएम से करने वाली है पूछताछ 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:49:46 AM

रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री आवास में विधायक दल की बैठक हुई खत्म. इस बैठक में करीब 40 विधायक शामिल है. लेकिन 4 विधायकों ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया था. वहीं आपकों बता दें कि आज का यह बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है. बता दें कि जिस तरह से पिछले दो दिनों ईडी की दबिश के साथ राजनीति हलचल बढ़ी है. 31 जनवरी को CM आवास में मुख्यमंत्री से पूछताछ होनी है. ऐसे में पूछताछ में किसी तरह की कोई अनहोनी हो उससे कैसे निपटना है इसे लेकर मंथन चल रहा है.

कल ईडी सीएम से करेगी पूछताछ 

बता दें कि विधायकों से पहले सीएम आवास में गृह सचिव, मुख्य सचिव और DGP पहुंचे थे. ऐसे कयास लगाए जा रहे है की सीएम का कानूनी पहलुओं पर अधिकारियों से चर्चा हुई होगी. सीएम हेमन्त सोरेन जमीन घोटाले मामले में ईडी की रडार पर हैं . बता दें की सीएम से ईडी की यह दूसरी बार पूछताछ होनी है. ऐसे में पूछताछ में कई सम्भवना जताई जा रही है.सीएम पर ईडी की गाज गिर सकती है.

वहीं बता ते चले कि अपने दिल्ली टूर के बाद अचानक से मीडिया की नजरों से दूर हो चुके सीएम हेमंत लगभग 36 घंटों के बाद अचानक से सीएम हाउस से ही निकल कर सामने आयें थे. सीएम आवास से बाहर आने के बाद सीएम ने विपक्षी पार्टियों द्वारा खड़े किए गए सवालों पर पुर्णविराम लगा दिया था. सीएम हाउस के अंदर सत्ताधारी दल के विधायकों और नेताओं की बैठक जारी थी. और इसके साथ ही सीएम हेमंत को लेकर अंदरग्राउंड होने की तमाम खबरों और सियासी चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया था. अब देखना होगा की कल होने वाली सीएम हेमंत से ईडी की पूछताछ के बाद झारखड़ की राजनीति में क्या नया मोड़ आता है. 


रिपोर्ट. समीर हुसैन 

 

Tags:jharkhand newshindi newsjharkhandranchi newsjharkhand news todayjharkhand today newstoday jharkhand newsbreaking newsjharkhand latest newsjharkhand ranchi breaking newsranchi trending newsranchi latest newscm hemanthemant soren houseThe ongoing legislative party meeting at the Chief Minister's residence endstomorrow ED is going to interrogate the CM.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.