✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

होली को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकालकर शरारती तत्वों को दी चेतावनी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:11:02 PM

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची में होली और रमजान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. विशेष चौकसी बढ़ाई जा रही है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. सभी चौक-चौराहों पर नजर रखी जा रही है. इसी कड़ी में रांची एसडीएम उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमें बड़ी संख्या में जवान शामिल थे.

फ्लैग मार्च अल्बर्ट एक्का चौक से रतन टॉकीज होते हुए सुजाता चौक तक गया. फ्लैग मार्च में एसडीएम, डीएसपी, सभी थानों की पुलिस मौजूद थी. पुलिस के जवान भी तैनात थे. इस दौरान एसडीएम ने कहा कि होली का त्योहार है और सभी को आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाना चाहिए. किसी भी तरह से हुड़दंग न हो इसका ख्याल रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं. रांची शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी. साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है.

रिपोर्ट-समीर

 

Tags:ranchi newsranchi policeholi festivalsramjanramdanRanchi police on alertflag march

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.