✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रांची नगर निगम चुनाव अपडेट: इन वार्डों के नतीजे हुई घोषित, जानिए किसने मारी बाज़ी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 27, 2026, 2:12:53 PM

रांची (RANCHI): नगर निगम चुनाव की मतगणना के बीच कई वार्डों के परिणाम सामने आ गए हैं. जारी रुझानों और घोषित नतीजों के अनुसार विभिन्न वार्डों में नए पार्षदों की तस्वीर साफ होने लगी है.

वार्ड 1 से मुकुल ने जीत दर्ज की है. वहीं वार्ड 2 से सविता कच्छप को सफलता मिली है. वार्ड 19 में गीता कुमारी ने बाजी मारी, जबकि वार्ड 20 से सुनील यादव विजयी घोषित किए गए हैं.

इसी क्रम में वार्ड 25 से सुषमा राज ने जीत हासिल की है. वार्ड 26 में प्रदीप कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की. इसके अलावा वार्ड 48 से अमित मिंज ने चुनाव में सफलता प्राप्त की है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि फिलहाल बाकी है. 

मतगणना रांची स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में जारी है और अन्य वार्डों के परिणाम भी क्रमवार घोषित किए जा रहे हैं. परिणाम सामने आने के साथ ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना प्रक्रिया संपन्न करा रहा है.

रांची नगर निगम के सभी 55 वार्डों के नतीजे घोषित होने के बाद नगर सरकार की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी. फिलहाल घोषित परिणामों ने कई वार्डों में नई राजनीतिक दिशा तय कर दी है.

रिपोर्ट : समीर हुसैन 

Tags:Ranchi Municipal CorporationRanchi Municipal Corporation Election UpdateRanchi nagar nigamranchi nagar nigam resultRanchi Municipal Corporation countinglatest newsupdate newsbig news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.