✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ऑनलाइन एप और लोन के चक्कर में उलझ गया रांची का लड़का, खुद की ले ली जान, रो-रो कर परिवार का बुरा हाल    

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:55:12 AM

रांची(RANCHI): करमटोली के रहने वाले जय गोस्वामी ने रिकवरी एजेंट से परेशान होकर फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं. जय का शव  बुधवार को करमटोली अन्नापूर्णा चौक संधू लॉज स्थित एक कमरे से बरामद किया गया था. मूलरूप से रामगढ़ के रहने वाले जय गोस्वामी एक लगेज कंपनी में काम करते थे और संधू लॉज में कमरा भाड़ा पर लेकर रह रहे थे. पुलिस की टीम को घटना स्थल से तीन पन्ने को एक सुसाइड नोट मिला है.

जिसमें लिखा हुआ है कि उन्होंने मोबाइल एप के माध्यम से कर्ज लिया था ,लेकिन कर्ज अदा करने के बाद भी उनसे व्हाट्सएप कॉल कर एक व्यक्ति लगातार उनसे पैसे की डिमांड कर रहा था. जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान हो गए थे.पुलिस को आशंका है कि तनाव में आकर ही जय गोस्वामी ने आत्महत्या की होगी. पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया और रिम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

पुलिस ने बताया जय गोस्वामी ने एक मोबाइल एप के जरीय दो लाख रुपए का कर्ज लिया था.उसने अपने सुसाइड नोट में इस बात का उल्लेख किया है.यह भी कहा है कि उसने कर्ज अदा भी कर दी थी. मगर उस कंपनी का एजेंट लगातार उनसे पैसे की डिमांड कर रहा था.पैसे की डिमांड पूरी नहीं करने पर उन्हें जेल भेजने समेत अन्य तरह की धमकियां दी जा रही है. जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में भी चले गए थे.

Tags:Ranchi boy got entangled in the online app and loansuffered pain and took his own lifefamily in bad conditiononline loan scamloan fraud preventiononline loan fraudloan scam awarenessdigital loan scamsonline loan securityloan fraud protectionscam prevention tipsfinancial fraud awarenessonline lending risksfraud fightersmoney safety tipscyber fraud preventionscam alertonline lending scamsranchi newsjharkhand weatherrain in ranchiranchi floodjharkhand flood updateranchi weather todayjharkhand news updateheavy rain ranchiranchi weather reportflood alert ranchijharkhand natural calamityranchi weather forecastjharkhand rain alertranchi latest newsweather warning ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.