✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रांची एयरपोर्ट : पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, इंजन में आयी तकनीकी खराबी के बाद फ्लाइट को उड़ान से रोका

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:52:43 AM

रांची (RANCHI) : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में आज सुबह पायलट की सूझबुझ ने बड़े हादसे को टाल दिया है. मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह इंडिगो फ्लाइट 8.30 बजे रांची से कोलकाता के लिए जा रही थी. तभी फ्लाइट में तकनीकी खराबी होने की सूचना पायलट को मिली. जिसके बाद पायलट ने टैक ऑफ से पहले ही उड़ान रोक दी जिससे बड़ी घटना होने से टल गई. जानकारी के अनुसार उस वत् फ्लाइट में कुल 72 यात्री सवार थे. जिन्हे सुरक्षित फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया है.

एयरपोर्ट अथॉरिटी औऱ रिपेयरिंग टीम कर रही फ्लाइट की जांच

जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 7562 के इंजान में तकनीकी परेशानी हो गई थी. पायलट के उड़ान रोकने के बाद पायलट के द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी औऱ रिपेयरिंग टीम को इसकी जानकारी. जानकारी मिलते ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद सुरक्षा के दृष्टी से सभी यात्री को फ्लाइट से बाहर निकाला गया. वहीं एय़रपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा फ्लाइट की जांच की जा रही है. फ्लाइट से उतरने के बाद सभी यात्रियों ने पायलट का शुक्रियादा किया सभी यात्रियों का कहन है कि पायलट की सूझूबुझ ने आज बड़ा हादसा होने से टाल दिया.

फ्लाइट को किया गया रद्द

वहीं इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि इस फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. फ्लाइट की तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए टीम को लगा दिया गया है. जल्द ही यात्रियों के लिए फ्लाइट की व्यवस्था कर दी जाएगी.



 

Tags:jharkhand newsjharkhand ranchi newranchi airport nwstrending newsRanchi Airpor newsindigo fligt in ranchiपायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसाranchi breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.