✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Ramdas Soren Health Update: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हेल्थ रिपोर्ट आयी सामने, कुणाल षाड़ंगी ने दिया अपडेट, जानिए अब कैसी है उनकी तबीयत

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:09:59 AM

रांची (RANCHI) : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. उनका इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम के संयोजक डॉ. के.एन. सिंह ने आज बताया कि पिछली मुलाक़ात के बाद की गई जांचों की रिपोर्ट आ गई है और उनके अनुसार, मस्तिष्क में रक्तस्राव के कारण उनकी हालत अभी भी गंभीर, लेकिन स्थिर है. शरीर के अन्य सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर सामान्य हैं. फ़िलहाल, लाइफ सपोर्ट सिस्टम जारी रखने का फ़ैसला किया गया है. डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर हर पल नज़र रख रही है. ये जानकारी जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षांडगी ने दी है. उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉक्टरों की निगरानी में हैं. डॉक्टरों का कहना है कि कुछ और मेडिकल रिपोर्ट का इंतज़ार है, जिसके बाद इलाज को लेकर अंतिम फ़ैसला लिया जाएगा.

रामदास सोरेन फिलहाल दिल्ली के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उन्हें अभी तक होश नहीं आया है. इसके बावजूद, डॉक्टरों का कहना है कि उनका शरीर सामान्य रूप से काम कर रहा है, जो एक सकारात्मक संकेत है. डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी हालत में सुधार नहीं होता, तब तक ऑपरेशन संभव नहीं है. फिलहाल उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है.

गौरतलब है कि मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद वे बाथरूम में गिर पड़े थे. यह घटना शनिवार (2 अगस्त) सुबह की है. इसके बाद उन्हें तुरंत जमशेदपुर से एयरलिफ्ट करके दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है.

Tags:ramdas soren health updatehealth update ramdas sorenramdas soren health updatesramdas soren health update kya hairamdas soren latest health updateramdas soren healthramdas soren updateram das soren helth updateramdas soren health newsramdas soren health deterioratedram das soren helath updateramdas soren injury updateshibu soren health update newsramdas soren doctors updateramdas soren latates updatesjharkhand education minister ramdas soren healthhealth updateramdas soren oathरामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ीEDUCATION MINISTER RAMDAS SORENJHARKHAND TO DELHI BY AIR AMBULANCEJAMSHEDPURMINISTER HEALTH DETERIORATEDEDUCATION MINISTER RAMDAS SOREN CRITICAL CONDITIONJharkhand Education Ministerblood clottingRamdas SorenJharkhand newsRanchiRanchi newsBihar newsJharkhand newsLocal news JharkhandLocal news BiharBihar latest newsJharkhand latest newsBreaking news BiharBreaking news JharkhandBihar top headlinesJharkhand top headlinesthenewspostbihar newsjharkhand newslocal newsjharkhand bihar latest newstop local news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.