✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंडी कानून को लेकर राकेश टिकैत ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, कानून वापस नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:57:14 AM

पटना(PATNA): बिहार में मंडी कानून फिर से वापस हो इसकी मांग पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने पहले की थी. अब इस मंडी कानून को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत भी सामने आ गए हैं. राकेश टिकैत ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर मंडी पुनः वापस किए जाने एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित पत्र लिखा है. इस पत्र में राकेश टिकैत ने कहा है कि बिहार में पिछले 15 से 16 वर्षों में मंडिया बंद है. जिसमें वहां के किसानों और फसल बेचने वालों को कोई प्लेटफार्म नहीं मिल पाता है और ना ही फसल का भाव प्रभावी रूप से मिल पा रहा है. बिहार के किसान अपने द्वारा पैदा किए गए खाद्यान्न को दलालों के माध्यम से लागत से कम मूल्य पर बेचने को मजबूर हैं. बिहार के किसानों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती चली जा रही है. अतः मुख्यमंत्री से मांग है कि बिहार में पुनः मंडी कानून लागू करें. अन्यथा किसानों के हित में ध्यान रखते हुए बिहार में भी एक बड़ा आंदोलन हम लोग करने को मजबूर हैं. 

Tags:bihar NEWSpatnanewscm nitishrakesh tikaitrakesh tikait wrote letter to cm nitishmandi actbihar cm nitish kumarkisan neta rakesh tikaitbihar men mandi kanunrakesh tikait ne cm nitish ko likha patr

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.