✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राज्यसभा के सदस्य को इतनी मिलती है सैलरी, सुविधाएं देख लेंगे तो हो जाएंगे हैरान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 28, 2026, 1:40:34 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):इन दिनों देश में राज्यसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.हर राज्य में पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर रणनीति बना रही है. इसी बीच आम लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर राज्यसभा के सदस्यों को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है और उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती है.चलिए आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में बताते है.

आकर्षक वेतन और कई विशेष सुविधाएं

आपको बताएं कि भारत की संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा के सदस्यों को न केवल देश के नीति निर्माण में अहम भूमिका निभाने का अवसर मिलता है, बल्कि इसके साथ उन्हें आकर्षक वेतन और कई विशेष सुविधाएं भी दी जाती है. सरकार समय-समय पर सांसदों के वेतन और भत्तों में संशोधन करती रहती है ताकि वे अपने संसदीय कार्यों को बेहतर तरीके से निभा सके.वर्तमान व्यवस्था के अनुसार राज्यसभा सांसदों को 1,24000 प्रति माह मूल वेतन मिलता है.इसके अलावा उन्हें 70,000 संसदीय भत्ता और 60,000 कार्यालय व्यय भत्ता भी प्रदान किया जाता है.वही 2000 का दैनिक भत्ता भी मिलता है. इन सभी को मिलाकर राज्यसभा सांसदों की कुल मासिक आय लगभग 2.3 लाख रुपये से अधिक हो जाती है. इसके अलावा संसद सत्र के दौरान उपस्थित रहने पर उन्हें दैनिक भत्ता भी दिया जाता है, जिससे उनकी कुल आय में और वृद्धि होती है.

समय-समय पर वेतन संरचना में संशोधन और अपडेट

हालांकि समय-समय पर वेतन में संशोधन और अपडेट की चर्चा होती रही है, लेकिन फिलहाल लागू व्यवस्था के अनुसार यही प्रमुख वेतन और भत्ते माने जाते है. सरकार संसद सदस्यों के कामकाज और जिम्मेदारियों को देखते हुए यह सुविधाएं देती है.वेतन के अलावा राज्यसभा सांसदों को कई पसुविधाएं भी दी जाती है उन्हें दिल्ली में सरकारी आवास या फ्लैट उपलब्ध कराया जाता है, जो पूरी तरह से सुविधाओं से लैस होता है.इसके साथ ही उन्हें देशभर में यात्रा के लिए एसी फर्स्ट क्लास रेलवे सुविधा मिलती है.कुछ विशेष परिस्थितियों में उन्हें हवाई यात्रा की सुविधा भी प्रदान की जाती है.

सरकार राज्यसभा सदस्यों को देती है ये सुविधाएं

सांसदों को सरकार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था, निजी स्टाफ, टेलीफोन, इंटरनेट और कार्यालय खर्च जैसी सुविधाएं भी मिलती है, जिससे वे अपने संसदीय कार्यों को आसानी से पूरा कर सकें.इसके अलावा उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है.राज्यसभा सांसदों को कार्यकाल पूरा होने के बाद पेंशन का लाभ भी मिलता है, जो उनकी सेवा अवधि के आधार पर तय किया जाता है. लंबे समय तक सेवा देने वाले सांसदों को अधिक पेंशन राशि का लाभ मिलता है.

राज्यसभा सांसदों का जीवन सम्मानजनक सुविधाजनक

इन सभी वेतन और सुविधाओं को देखकर यह कहा जा सकता है कि राज्यसभा सांसदों का जीवन न केवल सम्मानजनक होता है बल्कि काफी सुविधाजनक भी होता है.यही कारण है कि यह पद देश के सबसे प्रतिष्ठित और जिम्मेदारी वाले पदों में से एक माना जाता है.

Tags:Parliament of IndiaRajya Sabha salaryIndian politicsMP salarygovernment job salarypolitics newsIndia newsparliamentary benefitsMP facilitiesIndian parliament factspolitical updategovernment salary structureRajya Sabha membersIndia politics explainedlatest news Indiaviral newstrending news Indiapolitical informationgovernment perks If you want

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.