✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जम्मू-कश्मीर में बारिश ने मचाई भारी तबाही, बादल फटने से तीन लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घर तबाह

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:00:24 AM

टीएनपी डेस्क: जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटे से हो रही बारिश ने कोहराम मचा दिया है. यहां के रामबन जिले के सेरी बागना इलाके में रविवार सुबह बादल फट गया है तो वहीं जिले के ही बनिहाल इलाके में कई जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं भी घटित हो गई है. जिससे इलाके में भारी तबाही मच गई है. पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. वहीं, बादल फटने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है.

इधर, लगातार हो रही बारिश व बादल फटने के कारण नाले का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों में पानी घुस गया है. बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. 100 से अधिक घर तबाह हो गए हैं. पहाड़ों का मलबा गांवों की तरफ बह कर आ गया है. जिसकी चपेट में कई लोग और घर आ गए हैं. पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अब तक 100 लोगों को रेस्क्यू किया गया है.

लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है. किश्तवाड़-पद्दर मार्ग भी बंद कर दिए गए हैं. वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. कई वाहन फंसे हुए हैं. वहीं, अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम साफ होने के बाद ही हाईवे पर सफर करें.

Tags:Jammu Kashmir RainRamban LandslideJammu Srinagar National Highway closedKishtwar-Paddar Margcloud burst in jammu kashmircloudburst hits RambanJammu and Kashmirjammu kashmir temperatureJammu Kashmir Weatherramban cloud burstramban landslidejammu Kashmir Heavy Rainfalljammu Kashmir Weatherjammu Kashmir IMD Alertjammu Kashmir Cloud Burstjammu Kashmir Landslidejammu Kashmir Heavy rainfalljammu Kashmir latest Newsjammu Kashmir News in hindijammu Kashmir Rain Newsjammu Kashmir baarishजम्मू कश्मीर में बारिशरामबन भूस्खलनजम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंदकिश्तवार-पद्दर मार्गजम्मू कश्मीर में बादल फटाबादल फटने से रामबनजम्मू और कश्मीरजम्मू कश्मीर तापमानजम्मू कश्मीर मौसमरामबन बादल फटजम्मू कश्मीर भारी वर्षाजम्मू कश्मीर आईएमडी अलर्टजम्मू कश्मीर बादल फटजम्मू कश्मीर भूस्खलनजम्मू कश्मीर नवीनतम समाचारजम्मू कश्मीर समाचार हिंदी मेंजम्मू कश्मीर वर्षा समाचारजम्मू कश्मीर बारिश

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.