✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दिवाली-छठ को लेकर रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, पटना से नई दिल्ली के बीच इस रास्ते चलेगी वंदे भारत व तेजस, जानें स्पेशल ट्रेनों का समय

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:00:59 AM

टीएनपी डेस्क: कुछ दिनों में दीपवाली और छठ महापर्व की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में घर से दूर महानगरों में रह रहे लोग दीपवाली व छठ पूजा मनाने के लिए घर वापसी करेंगे. इस दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ भी देखने को मिलेगी. हालांकि, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए व उनकी सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी किया जा रहा है. इसी कड़ी में पटना और नई दिल्ली के बीच दो स्पेशल ट्रेन और डीडीयू-पटना-मोकामा के रास्ते नई दिल्ली से बरौनी और जयनगर के लिए भी एक-एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.

इन ट्रेनों का किया जाएगा परिचालन

नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस: 

30 अक्टूबर, 1, 3 व 6 नवंबर को नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 02252/02251) नई दिल्ली से सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर खुलेगी और दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर कानपुर सेंट्रल, 3 बजकर 5 मिनट पर प्रयागराज, 4 बजकर 50 मिनट पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 6 बजकर 15 मिनट पर बक्सर और 7 बजकर 8 मिनट पर आर रुकते हुए रात 8 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

वहीं, 31 अक्टूबर, 2, 4 व 7 नवंबर को वापसी में पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 02251) पटना से सुबह 7 बकर 30 मिनट पर खुलेगी. जिसके बाद सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर आरा, 8 बजकर 47 मिनट पर बक्सर, 10 बजकर 20 मिनट पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 12 बजकर 10 मिनट पर प्रयागराज और 2 बजकर 18 मिनट पर कानपुर सेंट्रल रूकते हुए उसी दिन रात 7 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.  

नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस: 

29, 31 अक्टूबर, 2 और 5 नवंबर को नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 02248/02247) नई दिल्ली से सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर खुलेगी. जिसके बाद दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर कानपुर सेंट्रल, 3 बजकर 20 मिनट पर प्रयागराज, शाम 5 बजकर 10 मिनट पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 6 बजकर 35 मिनट पर बक्सर और 7 बजकर 28 मिनट पर आरा और रात 8 बजकर 30 मिनट पर पटना जंक्शन पहुंचेगी.  

वहीं, 30 अक्टूबर, 1, 3 और 6 नवंबर को वापसी में पटना-नई दिल्ली तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 02247) पटना से सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर खुलेगी. जिसके बाद 8 बजकर 5 मिनट पर आरा, 8 बजकर 47 मिनट पर बक्सर, 10 बजकर 30 मिनट पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 12 बजकर 30 मिनट पर प्रयागराज और 2 बजकर 38 मिनट पर कानपुर सेंट्रल रूकते हुए उसी दिन रात 7 बजकर 35 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी.  

दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस: 

24 और 31 अक्टूबर को दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 02250/02249) दिल्ली से रात 11 बजकर 55 मिनट पर खुलेगी. जसीके बाद अगले दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर गोविंदपुरी, 10 बजकर 5 मिनट पर प्रयागराज और दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 2 बजकर 35 मिनट पर बक्सर, 3 बजकर 23 मिनट पट आरा, 3 बजकर 55 मिनट पर दानापुर, 4 बजकर 40 मिनट पर पटना जंक्शन पहुंचेगी.  

वहीं, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को वापसी में पटना-दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (02249) पटना से शाम 5.50 बजे खुलेगी. जिसके बाद 6.10 बजे दानापुर, 6.45 बजे आरा, 7.40 बजे बक्सर, 9.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रूकते हुए अगले दिन सुबह 12.30 बजे प्रयागराज और 3.45 बजे गोविंदपुरी रूकते हुए 11.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल: 

27, 30 अक्टूबर, 2 और 5 नवंबर को नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (ट्रेन नंबर 04054/04053) नई दिल्ली से दोपहर 2.20 बजे खुलकर रात 9.15 बजे गोविंदपुरी रूकते हुए अगले दिन सुबह 12.15 बजे प्रयागराज, 3.25 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 4.45 बजे बक्सर, 5.45 बजे आरा, 6.55 बजे पटना जंक्शन, 8.40 बजे मोकामा रूकते हुए 11.00 बजे बरौनी पहुंचेगी.

वहीं, 28 और 31 अक्टूबर, 3 व 6 नवंबर को वापसी में बरौनी से दोपहर 12.30 बजे खुलकर 2.05 बजे मोकामा, 4.00 बजे पटना जंक्शन, 4.55 बजे आरा, 6.20 बजे बक्सर, 7.40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 11.00 बजे प्रयागराज और अगले दिन सुबह 2.00 बजे गोविंदपुरी और 9.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

नई दिल्ली-जयनगर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल: 

26, 29 अक्टूबर, 1 व 4 नवंबर को नई दिल्ली-जयनगर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (ट्रेन नंबर 04052/04051) नई दिल्ली से दोपहर 2.20 बजे खुलेगी. जिसके बाद रात 9.15 बजे गोविंदपुरी रूकते हुए अगले दिन 12.15 बजे प्रयागराज, 3.25 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 4.48 बजे बक्सर, 5.48 बजे आरा, 6.55 बजे पटना जंक्शन, 8.40 बजे मोकामा, 10.30 बजे बरौनी, 12.05 समस्तीपुर, दोपहर 1.20 बजे दरभंगा रूकते हुए 3.40 बजे जयनगर पहुंचेगी.  

वहीं, 27 व 30 अक्टूबर, 2 व 5 नवंबर को जयनगर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (ट्रेन नंबर 04051) जयनगर से शाम 6 बजे खुलकर रात 8.15 बजे दरभंगा, 9.45 बजे समस्तीपुर, 11 बजे बरौनी रूकते हुए अगले दिन 12.30 बजे मोकामा, 2.25 बजे पटना जंक्शन, 3.15 बजे आरा, 4.30 बजे बक्सर, 5.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 8.25 बजे प्रयागराज और 11.30 बजे गोविंदपुरी रूकते हुए शाम में 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags:दिवालीछठभारतीय रेलवेस्पेशल ट्रेनपटना से नई दिल्लीपटनानई दिल्लीवंदे भारततेजस एक्स्प्रेसजानें स्पेशल ट्रेनों का समयवंदे भारत एक्स्प्रेसपूजा स्पेशल ट्रेनDiwaliChhathIndian RailwaysSpecial TrainPatna to New DelhiPatnaNew DelhiVande BharatTejas ExpressKnow the timing of special trainsVande Bharat ExpressPooja Special Train

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.