✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

महाकुंभ के श्रद्धालुओं के आगे रेलवे पस्त! टिकट कन्फर्म होने के बाद भी शौचालय में बैठकर सफर करने को मजबूर हुए यात्री

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:20:25 AM

कटिहार(KATIHAR): प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले की समाप्ति 26 फरवरी को हो जाएगी. जिसमें दो दिन ही शेष बचा है. इसको लेकर श्रद्धालूओं में अब होड़ देखी जा रही है. यही वजह है कि ट्रेनों में भर-भरकर लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं. वहीं श्रद्धालूओं की भीड़ के आगे अब रेलवे भी पस्त हो चुका है. यहीं वजह है कि कुछ लोग टिकट कन्फर्म होने के बाद भी शौचालय में सफर कर रहे है.

जरुरी काम से सफर करनेवाले यात्रियों को हो रही है परेशानी

महाकुंभ को लेकर ट्रेनों में भीड़ की हालत यह बयां करने के लिए काफी है, कि प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए अब महज कुछ हीं दिन रह गया है, ऐसे में रेलवे स्टेशनों में भीड़ और बेकाबू होता नजर आ रहा है. सबसे बड़ी परेशानी ट्रेनों में ऐसे यात्रियों की हो रही है जो महाकुंभ में स्नान करने के अलावा अन्य जरूरी काम के लिए सफर करने के लिए मजबूर है.

 टिकट कन्फर्म होने के बाद भी शौचालय में बैठकर सफर करने को मजबूर हुए यात्री

ताजा मामला कटिहार जंक्शन के सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन की है, जो जोगबनी से शुरू होकर प्रयागराज होते हुए दिल्ली तक की दूरी तय करती है, खचाखच भरे भीड़ वाले ट्रेन में लोग किस तरह से शौचालय के अंदर बैठकर सफर कर रहे हैं, यह  अपने आप में बेकाबू भीड़ को बयां करने के लिए काफी है. ट्रेन के मेन गेट पूरी तरह लोगों की भीड़ की वजह से पैक हो गया, अब ऐसी स्थिति में आपातकालीन खिड़की मानो मुख्य द्वार बन गया है.लोग कुंभ स्नान के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है.जिसकी वजह से अन्य जरूरी कामों के लिए सफर करने वाले यात्री पूरी तरह परेशान है.

Tags:mahakumbhpryagrajindian railwaytrending newsbiharbihar newsbihar news todaykatiharkatihar newskatihar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.