✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Railway Job: रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 900 से अधिक पदों पर निकली है वैकेंसी, इस डेट तक करें अप्लाई

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:05:18 PM

TNP DESK- एक बार फिर रेलवे में बंपर पदों पर वैकेंसी निकली है. ये भर्ती अप्रेंटिस के पदों के लिए है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 904 पदों को भरा जाएगा . इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त 2025 तक है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrchubli.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं 

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 50% अंकों के साथ पास 10 वीं पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है. 

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए.  आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. 

आवेदन शुल्क (Application Fee)

रेलवे में अप्लाई करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा. जबकि एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट को कोई भी शुल्क नहीं देना देगा. 

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेसिस पर होगा. इसके लिए कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी।

ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrchubli.in पर जाएं

अब होमपेज पर Apply link लिंक पर क्लिक करें

इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें

फिर मांगे गए जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें

अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें . 

फॉर्म का एक प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें 

Tags:railway apprentice recruitment 2025secr railway apprentice recruitment 2025railway scr apprentice recruitment 2025railway rwf apprentice recruitment 2025railway apprentice recruitment 2025 updaterrc eastern railway apprentice recruitment 2025railway apprentice recruitment 2025 latest updatesouth central railway apprentice recruitment 2025Government jobRailway job 2025Sarkari Naukri

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.