✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सदन में गूंजा सवाल- कहां गई मंईयां योजना की 18 लाख लाभुक

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: March 18, 2025,
Updated: 10:25 PM

रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर झारखंड में राजनीति तेज है. मंईयां योजना की छठी, सातवीं और आठवीं किस्त सभी के खाते में भेजी गई, लेकिन इस बार 57 लाख की जगह सिर्फ 38 लाख लोगों को ही पैसे भेजे गए. अब बीजेपी इस मामले को मुद्दा बनाकर सरकार को घेर रही है.

मंईयां सम्मान योजना को लेकर झारखंड में बवाल मचा हुआ है कि आखिर क्यों 18 लाख महिलाओं का पैसा रोक कर रखा गया है? इस पर बीजेपी विधायक पूर्णिमा दास ने सदन में सरकार से पूछा कि चुनाव के समय 57 लाख महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद महिलाओं के नाम कैसे गायब होने लगे?

पूर्णिमा दास ने सरकार से पूछा कि सरकार ने 18 से 50 साल की उम्र की महिलाओं को ₹2500 देने का वादा किया था. जनता ने उनकी बातों को सच माना और उन्हें दोबारा सत्ता में ले आई. इसके बाद एक महीने तक उन्हें पैसे मिले और फिर अंत में नाम गायब हो गए. सिर्फ 38 लाख लोगों को ही योजना का लाभ मिल रहा है. ऐसे में सरकार क्या जवाब देगी कि उन महिलाओं की क्या गलती थी? उनके नाम क्यों काटे गए? क्या कारण था कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ नहीं दिया गया? योजना से नाम क्यों हटाया गया?

वहीं सदन में भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने भी स्पीकर से पूछा कि सरकार सदन को बताए कि क्या 18 से 50 साल की सभी महिलाओं को पैसा मिलेगा या यह सिर्फ चुनावी एजेंडा था? क्या महिला सम्मान की बात सिर्फ चुनाव तक ही थी और अब धीरे-धीरे इस योजना से सभी का नाम गायब हो जाएगा?

रिपोर्ट-समीर

 

Tags:maiya samman yojanajharkhand maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojnamaiya samman yojana 6th installment datemaiya yojana 2500 kab milegamaiya samman yojana chhatta kist kab aayegamaiya samman yojana 6 kist kab aaegamaiya samman yojana new updatemaiya yojana 6 kist kab aayegajharkhand mukhyamantri maiya samman yojana18 lakh beneficiaries of the Mainiyaan schemepurnima daspurnima das sahupurnima das kirtanpurnima das baulpurnima das bjppurnima sahu dasinterview purnima dasajay kuar vs purnima das sahudaughter-in-law purnima das sahubjp mla purnima dassharad purnima daspurnima das sahu bjppurnima lalit daspurnima das baul songpurnima das kirtoniapurnima das hit kirtan songpurnima das sahu jamshedpurbjp candidate purnima das sahujamshedpur rajya video purnima dasraghubar daspurnima

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.