✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भोपाल में प्रदर्शनकारियों ने ख़ुद के ऊपर छिड़का पेट्रोल, तभी किसी ने लगा दी चिंगारी, देखिए कैसे धू-धू कर जले लोग 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:32:32 PM

टीएनपी डेस्क: भोपाल गैस कांड के 40 साल पूरे हो गए लेकिन आज भी भोपाल में इसका प्रभाव खत्म नहीं हुआ है. हजारों लोग आज भी अपंगता के शिकार है. इसी बीच मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने जानकारी देते हुए कहा था कि 40 साल पुराना भोपाल गैस त्रासदी के जहरीले कचरे को अब भोपाल से हटा लिया गया है और इसे पीथमपुर में जलाया जाना है. इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध शुरू कर दिया. लोग इस मामले में लगातार प्रदर्शन भी कर रहे थे लेकिन इसी बीच प्रदर्शन कर रहे लोगों का एक ख़ौफ़नाक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.  आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने जैसे ही इस बात की घोषणा की कि भोपाल से 40 साल पुराने भोपाल गैस त्रासदी के जहरीले कचरे को हटा दिया गया है. वही इस जहरीले कचरे को पीथमपुर में जलाया जाएगा. इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने इसका विरोध कर दिया. लोगों का कहना था कि इस कचरे को जलाने से प्रदूषण बढ़ रहा है. इसके अलावा भूमि उपज में भी नुकसान हो रहा है. लेकिन जब सरकार का इसपर कोई ज्वाल नहीं आया तो तो लोगों ने कौफ़नाक कदम उठा लिया.

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में भोपाल गैस त्रासदी के कचरे को नष्ट करने को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डाल आत्मदाह करने की कोशिश की. वीडियो में देखा जा रहा है कि दो व्यक्ति विरोध जताने के लिए अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क रहे हैं और पीछे से किसी ने चिंगारी लगा दी तभी अचानक दोनों धू-धू कर जलने लग जाते है.  पास में काफी भी इकट्ठा होती है और लोग किसी तरह दोनों व्यक्ति की शरीर में लगे आग को बुझाते हैं और फिर दोनों को अस्पताल ले ज़ाया जाता है जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है 

इस वीडियो अनुराग नाम के एक शख़्स ने अपने सोशल हैंडल पर शेयर कर लिखा  ऐसी - शरारत, मजाक या षड्यंत्र कितना खतरनाक हो सकता है! ये लोग पीथमपुर में भोपाल के यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने का विरोध कर रहे थे, 2 युवकों ने पेट्रोल छिड़का लेकिन किसी ने पीछे से आग लगा दी. दोनों की हालत गंभीर है. वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इस पर कड़ी  प्रतिक्रिया तो है तो कुछ लोगों ने सरकार के फ़ैसले को भी ग़लत बताया है. एक यूज़र ने लिखा इन लोगों ने विरोध का जो तरीका अपनाया था वो बेहद खतरनाक और जानलेवा था, अपनी ग़लती के लिए किसी और को दोष देना सिवाय मूर्खता के और क्या है!!

 

Tags:Pithampur ProtestBhopal newsBhopal viral videoPithampur Protest NewsBhopal viral videoMP CMभोपाल गैस कांडभोपाल गैस त्रासदीVIRAL VIDEOVIRAL VIDEO NEWSBHOPAL VIRAL VIDEO

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.