✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BEGUSARA: जेल के खाने से कैदी परेशान, रोटी लेकर पहुंचा कोर्ट 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:54:15 AM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय जेल में कैदियों को खराब खाना खिलाये जाने का मामला तूल पकड़ लिया है. मंगलवार को तो यह मामला कोर्ट परिसर में करीब आधे घण्टे तक हाई वोल्टेज बना रहा. दरअसल कैदी रामजप्पो यादव ने कोर्ट में पेशी के दौरान अपने झोले में जेल की दर्जनों रोटी लेकर कोर्ट पहुंचा था. जज साहब खुद कोर्ट की हाजत पहुंचकर मामले की पूरी जांच किए हैं. कैदी रामजप्पो ने जज साहब को रोटी दिखाते हुए कहा कि सर यही वो रोटी है जो मुझे खाने के लिए मिली है. यह रोटी जानवर भी नहीं खा पायेगा. जेल में कैदियों को जानवरों से भी बदतर खाना खिलाया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें:

सावधान! पटना की सड़क पर घूम रहे फर्जी पुलिसवाले, वर्दी सहित कई अन्य सामान बरामद

डीएलएसए सचिव ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन 

जेल प्रशासन कैदी को कच्ची और जली रोटी  देते हैं. कोर्ट हाजत में डीएलएसए के सचिव ने कोर्ट हाजत प्रभारी से पूछा कि कैदी के पास रोटी कैसे आई. तब  हाजत प्रभारी ने कहा कि जूनियर वकील ने मुलाकात के दौरान कैदी को खाने के लिए रोटी का बंडल दिया है. इस जबाव के बाद कैदी ने जज साहब से कहा कि मैंने पेपर में लपेट कर झोला में रख कर जेल से रोटी लाया हूं. नहीं विश्वास है तो जेल में 3 बजे खाना मिलता है चलकर देख सकते हैं. मेरे वार्ड में रोटी रखा होगा.  जिला विधि सेवा प्राधिकार के सचिव सतीश झा ने बताया कि वीरपुर कांड संख्या 152/20 में जेल में बंद कैदी रामजप्पो के पुख् चंदन कुमार ने जेल में खराब खाना कैदियों को दिए जाने की शिकायत की थी. इसी के आलोक में वे जांच करने के लिए मंगलवार को मंडलकारा भी गए और कोर्ट हाजत में कैदी रामजप्पो से पुछताछ की. उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.