☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत, जानिये परिजन क्यों उठा रहे हैं सवाल

जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत,  जानिये परिजन क्यों उठा रहे हैं सवाल

भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर जेल में कैदियों की मौत की खबर अक्सर सुर्खियों में रहती है. ताजा मामला नवगछिया जेल का है. बताते चलें कि नवगछिया जेल में बंद कैदी रोहित दास का पुत्र संतोष दास की इलाज के दौरान जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल मायागंज में मौत हो गई. सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने और हत्या का आरोप लगाया है. वहीं कैदी मृतक संतोष कुमार की पत्नी का कहना है, जेल के अंदर मेरे पति को जहर की सुई देकर पुलिस वालों ने मार दिया है. अब मैं किसके सहारे इन बच्चों को लेकर जिऊंगी. वहीं परिवार के लोगों ने जेल प्रशासन पर सूचना देर से देने की लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है.

पहले भी हो चुकी है जेल में ऐसी वारदात

बता दें कि यह वारदात पहली बार जेल के कैदियों के साथ नहीं हुई है. कई दफे ऐसी घटनाएं घटित हो चुकी हैं. मृतक कैदी बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा का रहने वाला था और तीन माह पहले ही हत्याकांड के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा था. आज अचानक जेल में उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद जेल अधिकारियों ने उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत के बाद परिजन जेल में उसकी हत्या की बात कर रहे हैं.  परिजनों का कहना है कि पिछले 15 दिन से वे लोग मृतक कैदी से मिलने जेल नहीं गए थे. उनका आरोप है कि जब तबीयत खराब थी तो जेल प्रशासन ने परिजनों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी. परिजन मौत को लेकर जांच की मांग कर रहे हैं.

 

Published at:11 Sep 2022 01:37 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.