✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में कैदी ने छत से कूदकर की आत्महत्या, जानिए वजह

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:18:53 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में शनिवार सुबह एक कैदी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. मृत कैदी की पहचान विश्वनाथ सोरेन के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार कैदी विश्वनाथ सोरेन आज सुबह कैदी वार्ड के छत गया था. जहां से उसने कूद कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

बता दें कि मृतक विश्वनाथ सोरेन अपनी चाची नोवा सोरेन की हत्या करने के आरोप में जेल में बंद था. फिलहाल उसने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं मिल है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि जेल के अंदर कुछ दबंगों के द्वारा उसे अपने परिजनों से फोन पर बात नहीं करने दिया जाता था. और हमेशा उसे प्रताड़ित किया जाता था. जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की. हालांकि इस संबंध में जेल अधीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की गई पर उन्होंने फोन नही उठाया.

जेल प्रशासन पर उठ रहे सवाल

इस घटना के बाद जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे है. क्योंकि जेल के अंदर जो भी कैदी रहते है उसकी जिम्मेवारी  वहां की पुलिस की होती है. लेकिन इसके बावजूद जमशेदपुर जेल के छत से एक कैदी  आत्महत्या कर लेता है. इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है.

Tags:Prisoner commits suicideby jumping from roof in Ghaghidih Central JailJAMSHEDPUR TRENDING NEWSJAMSHEDPUR NEWSTRENDING NEWSJAMSHEDPUR BREAKING

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.