✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

प्रधानमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, भाजपा मुख्यालय में छोड़ा गया धमकी भरा पत्र

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:13:01 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केरल यात्रा से पहले धमकी भरा पत्र मिला है. पत्र मिलने के बाद से ही केरल को हाई अलर्ट पर रखा गया है. बता दें कि 24 अप्रैल को पीएम मोदी की कोच्चि में एक दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले ही केरल के भाजपा मुख्यालय को एक धमकी भरा लेटर मिला है. जिसमें लिखा गया था कि उनके कोच्चि यात्रा के दौरान उनके उपर आत्मघाती हमला हो सकता है. ताज्जुब की बात तो यह है कि इस पत्र में भेजने वाले का नाम और पता सब कुछ लिखा हुआ था. जिसके तुरंत बाद पुलिस उसके घर पहुंच कर पूछताछ करने लगी.

आरोपी के घर पहुंची पुलिस

पत्र में दिए पते के आधार पर पुलिस उस पते तक पहुंच गई जिसका नाम पत्र में लिखा हुआ था. पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वो डर गया और सभी आरोपों से इंकार किया. उसने कहा कि किसी ने मुझे फंसाने के लिए मेरा नाम लेटर के ऊपर लिख दिया है. उसने कहा कि मुझे मालूम तक नहीं है कि ये मैटर क्या है, और आप लोग किस पत्र कि बात कर रहे है.  हालांकि इस घटना के बाद केरल में हाई अलर्ट है. पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही है. साथ ही बस स्टाप, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट में भी चेकिंग बढ़ा दी गई है.

बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बता दें कि प्रधानमंत्री 24 और 25 अप्रैल को केरल क दौरा करेंगे, इस बीच वे अलग-अलग कार्यक्रमों  में हिस्सा लेगें. साथ ही प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे. अब धमकी भरा पत्र सामने आने के बाद प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

Tags:Prime Minister Narendra Modireceived death threatsmthreatening letter left atBJP headquartershigh alert in the stateKerala

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.