✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी की हत्या, जानिए विस्तार से

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:00:08 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): इक्वाडोर में चुनावी हिंसा की खबर आई है.जहां राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया जारी है. राष्ट्रपति चुनाव में प्रचार के दौरान एक उम्मीदवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इससे सनसनी फैल गई है. इक्वाडोर नेशनल असेंबली के सदस्य फर्नांडो विलाविसेंशियो पर उस समय हमला हुआ जब वे उत्तरी शहर क्विटो में एक चुनावी सभा को संबोधित कर अपनी कार में बैठ रहे थे.

पूरा मामला 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वे कार में बैठे,उन पर गोलियां चलने लगीं. उनकी चुनावी टीम से जुड़े  सदस्य ने पत्रकारों को बताया कि विलाविसेंशियो कार में बैठ रहे थे, तभी एक व्यक्ति आगे बढ़ा और उसने उनके सिर में गोली मार दी. राष्ट्रपति गुलेरमो लासो ने कहा है कि अपराधी को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा. चश्मदीद के अनुसार 59 साल के विलाविसेंशियो को तीन बार गोली मारी गई. देश के अटॉर्नी जनरल ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों की तरफ से जवाबी फायरिंग में संदिग्ध को भी गोली लगी और बाद में उनकी मौत हो गई. इस मामले की उच्च स्तरीय जांच चल रही है. हम आपको बता दें कि देश में राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर 20 अगस्त से शुरू होगा.

देश में संगठित अपराध बढ़ रहा:  राष्ट्रपति लासो 

राष्ट्रपति लासो ने कहा कि वे इस घटना से चिंतित और स्तब्ध हैं. उन्होंने कहा कि देश में संगठित अपराध बहुत बढ़ गया है और इसे निपटने का सारा भार उन पर पड़ने वाला है. इक्वाडोर में ड्रग कार्टेल की बढ़ती मौजूदगी के चलते हिंसक अपराधों में बढ़ोतरी हुई है जो इस साल के राष्ट्रपति चुनाव में भी एक केंद्रीय मुद्दा है. इस देश में संगठित अपराध को लेकर काफी हिंसा हुई है.पिछले महीने संगठित अपराध से जुड़ी कई हत्याओं के बाद राष्ट्रपति को तीन प्रांतों में आपातकाल और रात में कर्फ्यू की घोषणा करनी पड़ी. विधि व्यवस्था को लेकर देश के लोग चिंतित हैं.

Tags:Ecuadormurder of presidential candidatepresidential election

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.