✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम हुआ फाइनल, जानिए मिनट टू मिनट प्रोग्राम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:47:11 PM

रांची(RANCHI): तीन दिवसीय दौरा पर 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आ रही हैं. नवंबर के बाद 6 महीने के अंतराल में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और वर्तमान में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस राज्य का दौरा हो रहा है. तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर 3 जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रपति का 2 दिन का रात्रि विश्राम रांची राज भवन में होगा राज भवन स्थित प्रेसिडेंट सुईट में विशेष व्यवस्था की गई है.

जानिए कार्यक्रम शेड्यूल 

राष्ट्रपति भवन से मुख्य कार्यक्रम के संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध हो गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले विशेष विमान से 8.55 बजे देवघर पहुंचेंगी. बाबा मंदिर में पूजा अर्चना का कार्यक्रम है. यहां पर सुबह 9.30 से 10.10 तक राष्ट्रपति पूजा अर्चना करेंगी. देवघर एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का विमान 11.20 बजे उड़ान भरेगा और यह दोपहर 12 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेगा. रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा. 12.10  पर एयरपोर्ट से बिरसा चौक के लिए राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू प्रस्थान करेंगी.यहां पर उनका 10 मिनट का कार्यक्रम है. भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी. उसके बाद बिरसा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक जाएंगी. 12.40 पर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचने का कार्यक्रम है और 10 मिनट तक यहां पर राष्ट्रपति रहेंगी.

अल्बर्ट एक्का चौक से राष्ट्रपति का काफिला राजभवन पहुंचेगा. दोपहर 1.10 पर राजभवन में उनका आगमन निर्धारित है.राजभवन में भी उन्हें सलामी दी.  जाएगी और स्वागत किया जाएगा. यहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विश्राम करेंगी. तत्पश्चात 4.40 पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाईकोर्ट के लिए रवाना होंगी. हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन समारोह 5 से 6 बजे तक निर्धारित है. शाम 6.10 पर राष्ट्रपति राजभवन के लिए वापस हो जाएंगी.

25 मई को राष्ट्रपति सबसे पहले खूंटी जाएंगी.राजभवन से सुबह 8.45 में उनका काफिला रवाना होगा. रांची एयरपोर्ट से 9.10 पर खूंटी के लिए राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगी. मिनिस्ट्री आफ ट्राईबल अफेयर्स भारत सरकार की ओर से बिरसा कॉलेज, खूंटी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें राष्ट्रपति शामिल होंगी. यहां पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहेंगे. उनके मंत्रालय द्वारा ही यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. खूंटी से लौटने के बाद राजभवन में राष्ट्रपति आराम करेंगी. इसके बाद 3.30 बजे सड़क मार्ग से राष्ट्रपति ट्रिपल आईटी के कन्वोकेशन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्मार्ट सिटी परिसर धुर्वा जाएंगी. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद राष्ट्रपति अपराह्न 5.20 पर राजभवन वापस लौट आएंगी.

26 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूर्वाह्न 10.45 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी. रांची एयरपोर्ट से 11.10 बजे राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर देवघर और खूंटी जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारी की गई है राजधानी रांची में उनके वृहद कार्यक्रम को देखते हुए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की गई है.बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

Tags:jharkhandranchiPresident Draupadi MurmuPresident Draupadi Murmu's program is final

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.