✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सुखोई -30 MKI फाइटर प्लेन पर सवारी कर क्या अनुभव शेयर किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने, जानिए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:20:45 PM

टीएनपी(TNP DESK):  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की सुप्रीम कमांडर हैं. वे तीनों सेना यानी थल सेना,वायु सेना और नौसेना की संयुक्त कमांडर हैं. द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को इंडियन एयर फोर्स के फाइटर प्लेन सुखोई-30 एमकेआई की उड़ान भरी. उन्होंने 800 किलोमीटर की रफ्तार से उड़ने वाले युद्धक विमान से लगभग 30 मिनट तक उड़ान भरी.

देश की तीसरी राष्ट्रपति हैं जिन्होंने सुखोई से उड़ान भरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई से ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी का समुद्री तल से लगभग 2000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरी. वे देश की तीसरी राष्ट्रपति हैं जिन्होंने सुखोई से उड़ान भरी है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडियन एयर फोर्स के यूनिफॉर्म को पहना और सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया. उनके साथ 106 स्क्वाड्रन के कैप्टन नवीन कुमार थे.

भारत अपनी सैनिक क्षमता के लिए दुनिया में प्रसिद्ध:  द्रौपदी मुर्मू 

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमारी वायुसेना हमेशा सजग और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है. उन्होंने वायु सेना के सभी जवानों को देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने का संदेश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपनी सैनिक क्षमता के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है. देश आज मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है.

Tags:President Draupadi MurmuIndian Air forceriding on Sukhoi-30 MKI fighter plane

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.