✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

⁠राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रांची में, दो दिनी यात्रा का क्या है प्लान, ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:24:49 AM

राँची(RANCHI): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर आज झारखंड आ रही हैं. राष्ट्रपति शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे विशेष विमान से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से वे सीधे राज भवन जाएंगी और रात्रि विश्राम यही करेंगी. इसके बाद द्रौपदी मुर्मू 15 फरवरी को बीआईटी मिश्रा के हरीक जयंती समारोह में शामिल होंगी. इस संस्थान की स्थापना 1955 में हुई थी. इस वर्ष यह अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूरे कर रहा है. इस अवसर पर 15 फरवरी को प्लेटिनम जुबली ईयर सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. प्लैटिनम जुबली समारोह में  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

बता दे की द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राज्य पुलिस सुरक्षा को लेकर काफी चाक चौबंद है. राष्ट्रपति मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे राज भवन जाएंगी. राष्ट्रपति की सुरक्षा तीन लेयर में होगी. उनकी सुरक्षा के लिए रांची एयरपोर्ट से लेकर बीआईटी मेसरा कैंपस तक तीन हजार फोर्स की तैनाती की गई है. इसमें रैफ, जैप, आईआरबी, सीआरपीएफ के अलावा जिला बल शामिल है. सुरक्षा में 10 आईपीएस अधिकारी भी तैनात होंगे. इसके साथ ही रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है.

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सारी आवश्यक तैयारी कर ली है. सारी सुरक्षा के मानक पर कार्य करते हुए सारे आवश्यक तैयारी जिसमें रुट प्लान, ट्रैफिक प्लान, मार्ग में पड़ने वालें क्षेत्रों की बैरिकेडिंग एवं तमाम सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये हैं. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वाहनों की चेकिंग एवं अन्य सुरक्षा निर्देशों का पालन किया जा रहा है.

ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव 

आपको बता दे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. रांची के ट्रैफिक एसपी ने बताया है कि 14 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर के में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. इसके साथ ही 14 फरवरी को शाम दोपहर 3:00 से शाम 7:00 तक शहर में छोटे माल वाहक वाहनों का भी प्रवेश वर्जित रहेगा. वही 15 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर में सभी प्रकार के बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

Tags:PRESIDENT DROUPADI MURMUdraupadi murmupresident draupadi murmu in jharkhanddroupadi murmupresident droupadi murmudraupadi murmu newsdraupadi murmu presidentwho is draupadi murmudroupadi murmu jharkhand visitindia new president draupadi murmupresident murmupresident draupadi murmunda president candidate draupadi murmudroupadi murmu in jharkhandpresident droupadi murmu ranchi visitpresident droupadi murmu in jharkhandpresident of indiaranchipresident in jharkhandबीआईटी मिश्रा के हरीक जयंती समारोहHarik Jayanti celebration of BIT MishraPlatinum Jubilee Year Celebration

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.